IPL 2025 में इंदौर के रजत होंगे RCB के कप्तान, विराट कोहली बोलें - 'आप इसके हक़दार'

इंदौर के रजत पाटीदार को IPL 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का कप्तान बनाया गया है। वे मध्य प्रदेश के पहले क्रिकेटर हैं जिन्हें IPL में कप्तानी मिली है।;

facebook
Update: 2025-02-14 04:42 GMT
IPL 2025 में इंदौर के रजत होंगे RCB के कप्तान, विराट कोहली बोलें - आप इसके हक़दार
  • whatsapp icon

आईपीएल 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। इंदौर के 31 साल के बल्लेबाज़ रजत पाटीदार को टीम की कमान सौंपी गई है। इससे पहले विराट कोहली को कप्तान बनाए जाने की अटकलें थीं, लेकिन उनके मना करने के बाद यह मौका रजत को मिला है।

मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात

रजत पाटीदार मध्य प्रदेश के पहले क्रिकेटर हैं जिन्हें IPL में किसी टीम की कप्तानी मिली है। यह मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

रजत का IPL करियर

रजत पाटीदार 2021 से RCB टीम का हिस्सा हैं। इस साल उन्हें टीम ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा है। रजत ने अब तक 27 IPL मैच खेले हैं और 799 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है।

क्यों चुना गया रजत को कप्तान?

रजत ने हाल ही में समाप्त हुई मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश टीम की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में टीम फाइनल में पहुंची थी, हालांकि वह उपविजेता रही। टीम के इस प्रदर्शन को देखते हुए RCB ने उन्हें कप्तान बनाने का फ़ैसला किया।

क्या कहा रजत और विराट ने?

कप्तान बनने के बाद रजत ने कहा, "मेरे लिए यह क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से सीखने का एक शानदार मौका है।" वहीं, विराट कोहली ने भी उन्हें बधाई दी और कहा, "मैं और टीम के अन्य सदस्य आपके साथ हैं। आप इसके हकदार हैं।"

वेंकटेश अय्यर भी बन सकते हैं कप्तान

इंदौर के एक और खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान बनाया जा सकता है। कोलकाता ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।

Tags:    

Similar News