Side Effects of Grapes: अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन लाता है शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव

अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।;

Update: 2022-02-15 22:00 GMT
Side Effects of Grapes: अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन लाता है शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव
  • whatsapp icon

Side Effects of Grapes: अंगूर (Grapes) स्वाद में खट्टे-मीठे होते हैं जो एक बलवर्धक एवं सौंदर्यवर्धक फल है। अंगूर में मां के दूध के समान पोषक तत्व (Nutrients) पाए जाते हैं। पके हुए अंगूर की तासीर ठंडी होती है। अंगूर में कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, मैग्नीज, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिनका सेवन करने से हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव (Adverse effect) पड़ता है। जैसे गर्भावस्था के दौरान, पेट खराब होना, डायरिया, मोटापा बढ़ना जैसे दुष्प्रभाव सामने आते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताएंगे।

प्रेग्नेंसी में हानिकारक (Harmful in pregnancy)



अंगूर में पोली फेनोल रेड वाइन (Polly Phenol Red Wine) पाया जाता है, जिसके कारण से बच्चे में पैंक्रियाटिक समस्याएं (Pancreatic problems) देखने को मिल सकती हैं। बच्चे की सुरक्षा के लिए अंगूर का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए

पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ना (Increasing stomach problems)



अंगूर में सैलिसिलिक एसिड (Salicylic acid) पाया जाता है जिसका अधिक सेवन करने पर इन्फ्लेमेशन, पेट दर्द, डायरिया और ब्लोटिंग (Bloating) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मोटापा बढ़ता है (Obesity increases)



अंगूर में उच्च कैलोरी पाई जाती है अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से वजन बढ़ता (Weight gain) है।

किडनी में परेशानी (kidney problems)



अधिक मात्रा में अंगूर खाने से क्रोनिक किडनी डिजीज या शुगर की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है।

एलर्जी होना (Having allergies)



अंगूर में एक विशिष्ट प्रोटीन जिसे अंगूर लिपिड ट्रांसफर प्रोटीन (Grapefruit Lipid Transfer Protein) कहा जाता है, व्यक्तियों में गंभीर एलर्जी का कारण पाया जाता है।

Tags:    

Similar News