Stock Market Update: अमेरिकी बाजार में उथल-पुथल के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 पॉइंट चढ़ा

अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट के बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने आज उछाल मारी है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में अच्छी बढ़त देखी गई है। जानिए इसके पीछे के कारण और बाजार का ताजा हाल।

Update: 2024-08-06 05:59 GMT

भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार 6 अगस्त 2024, को जोरदार तेजी देखने को मिली। अमेरिकी बाजारों में पिछले दो वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट के बावजूद, सेंसेक्स में 550 पॉइंट (0.70%) की उछाल देखी गई, जिससे यह 79,300 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह, निफ्टी में भी 180 पॉइंट (0.70%) की वृद्धि दर्ज की गई, और यह 24,220 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी के विभिन्न सेक्टर्स में भी सकारात्मक रुझान देखा गया। निफ्टी रियल्टी, मीडिया, मेटल और IT सेक्टर में 1.50% से ज्यादा की वृद्धि हुई है। FMCG, हेल्थकेयर और ऑटो सेक्टर में भी लगभग 1% की तेजी आई है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में तेजी और केवल 5 में गिरावट दर्ज की गई है। गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर सबसे ज्यादा 3.38% की बढ़त पर रहे, जबकि SBI लाइफ के शेयरों में डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।

बाजार में तेजी के चार प्रमुख कारण

  1. रिजर्व बैंक की मीटिंग: रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग आज से शुरू हो रही है। 8 अगस्त 2024 को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ब्याज दरें 6.5% पर अपरिवर्तित रहेंगी।
  2. कंपनियों के तिमाही नतीजे: इस हफ्ते 900 से ज्यादा कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। आज टाटा पावर, TVS मोटर्स, बाटा, और रेमंड जैसी कंपनियां अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी करने वाली हैं। कंपनियों के नतीजों का असर बाजार के सेंटीमेंट पर पड़ता है।
  3. ग्लोबल मार्केट की चाल: सोमवार को अमेरिकी बाजार डाओ जोंस 2.60% गिरकर 38,703 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 3.43% गिरकर 16,200 के स्तर पर बंद हुआ। आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 10% ऊपर है, और गिफ्ट निफ्टी भी 0.81% की वृद्धि पर है।
  4. विदेशी और घरेलू निवेशक: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 5 अगस्त को ₹10,073.75 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹9,155.55 करोड़ के शेयर खरीदे। इससे घरेलू निवेशकों की खरीदारी का रुझान बरकरार है।

अमेरिकी बाजार में गिरावट

सोमवार को अमेरिकी बाजार S&P 500 3% गिर गया, जो सितंबर 2022 के बाद इसका सबसे खराब दिन रहा। इस गिरावट के साथ इंडेक्स जुलाई के अपने ऑलटाइम हाई से 8.5% नीचे आ गया, हालांकि यह अभी भी 2024 में 8.7% ऊपर है। टेक कंपनियों के स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई, जिसमें एपल के शेयर 4.8%, मेटा 2.5%, और एनवीडिया 6.4% गिरे। आर्थिक मंदी के कारण अमेरिकी बाजारों में यह गिरावट आई है।

एकम्स ड्रग्स के शेयर

एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग आज करीब 7% ऊपर 725 रुपए पर हुई। इसका इश्यू प्राइस 679 रुपए था। यह कंपनी साल 2004 में स्थापित हुई थी।

ओला के IPO का आखिरी दिन

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के IPO का आज आखिरी दिन है। अब तक यह IPO 1.12 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। 9 अगस्त को कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

Tags:    

Similar News