भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 200 अंक फिसला, जानें वजह...

3 अक्टूबर 2024 को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 600 अंक और निफ्टी 200 अंक गिरा। इस गिरावट के पीछे ग्लोबल मार्केट के निगेटिव सेंटिमेंट और मिड-कैप, स्मॉल-कैप सेगमेंट के ओवरवैल्यूएशन जैसे कारण हैं।

Update: 2024-10-03 06:10 GMT

भारतीय शेयर बाजार में 3 अक्टूबर 2024 को भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 600 अंक टूटकर 83,700 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी में भी 200 अंकों की गिरावट आई, जिससे यह 25,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, एनर्जी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। M&M, टाटा मोटर्स, और मारुति जैसे दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में करीब 2% की गिरावट आई।

बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण

ईरान और इजराइल के बीच तनाव

मध्य पूर्व में युद्ध की आशंका ने ग्लोबल मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट पैदा किया है, जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है।

भारतीय शेयर बाजार का ओवरवैल्यूएशन

मिड-कैप और स्मॉल-कैप सेगमेंट में मौजूदा वैल्यूएशन काफी ऊंचे हैं, जिससे बाजार में करेक्शन की स्थिति बनी हुई है।

अमेरिकी मंदी की आशंका

अमेरिका में मंदी की संभावना के चलते पिछले कारोबारी दिन में अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही, जिसका प्रभाव अन्य वैश्विक बाजारों पर भी पड़ा है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुझान

जापान के निक्केई इंडेक्स में 2.24% की तेजी दर्ज की गई, जबकि हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.43% और कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 1.22% की गिरावट आई।

2 अक्टूबर को अमेरिकी डाओ जोंस 0.09% की बढ़त के साथ 42,196 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 0.08% की बढ़त के साथ 17,925 पर बंद हुआ। S&P 500 में भी 0.01% की मामूली बढ़त देखी गई।

NSE के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1 अक्टूबर को 5,579 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,60 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

IPO अपडेट: गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का IPO 8 अक्टूबर को खुलेगा। निवेशक 10 अक्टूबर तक इस इश्यू के लिए बिडिंग कर सकते हैं। कंपनी के शेयर 15 अक्टूबर को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

बाजार में पिछले सत्र की स्थिति

1 अक्टूबर को सेंसेक्स 33 अंक की गिरावट के साथ 84,266 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 15 अंक गिरकर 25,796 पर बंद हुआ। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण बाजार बंद था।

Tags:    

Similar News