EPFO के 6 करोड़ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब मिलेगा 40 सालो में सबसे कम ब्याज

PF खाते में जमा पैसे पर मिलने वाला ब्याज अब घटा दिया जाने वाला है।;

Update: 2022-03-12 10:37 GMT
EPFO Rules And Regulations
  • whatsapp icon

EPFO Latest News: पीएफ खाते में जमा पैसे पर मिलने वाला ब्याज अब घटा दिया जाने वाला है। इसके लिए लगभग सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। अब इस पर केवल वित्त मंत्रालय की मुहर लगनी बाकी है। अगर यह निर्णय लागू हो जाता है तो लगभग 6 करोड़ कर्मचारी प्रभावित होंगे। वही ईपीएफओ में जमा फंड पर मिलने वाला ब्याज बीते 40 साल में सबसे कम होगा।

वित्त मंत्रालय कर रहा था मांग

जानकारी के अनुसार सीबीटी का फैसला ईपीएफओ के लिए बाध्यकारी होता है। मतलब कहने का यह की यह एक त्रिपक्षीय इकाई है। जिसमें सरकार, कर्मचारी और नियोक्ता संगठन के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। इसकी अध्यक्षता श्रम मंत्री द्वारा की जाती है। जानकारी के अनुसार वित्त मंत्रालय लंबे समय से श्रम मंत्रालय से पीएफ जमा पर ब्याज दर कम करने के लिए कह रहा था।

अन्य योजना के बराबर हो ब्याज दर

वित्त मंत्रालय का कहना था कि इस व्याज दर को भी अन्य योजनाओं के ब्याज दर के बराबर किया जाए। लेकिन सहमति न बन पाने की वजह से विगत 2 वर्षों से पीएफ पर ब्याज 8.5 प्रतिशत मिल रहा था। लेकिन इसे कम करते हुए अब कर्मचारियों को उनके पीएफ पर मात्र 8.1 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा। इसके लिए फाइल वित्त मंत्रालय भेज दी गई है। जैसे ही वित्त मंत्रालय की मुहर इस पर लगी यह लागू हो जाएगा।

जाने कब दिया गया कितना ब्याज

बताया जाता है कि यह 40 वर्षों के बाद सबसे कम ब्याज दर पीएफ पर दिया जा रहा है। वर्ष 1977-78 में जमा ईपीएफओ पर 8 प्रतिशत ब्याज दिया गया था। वहीं वर्ष 2019-20 में ईपीएफओ ने पीएफ जमा पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दिया था। इसके पहले वर्ष 2018-19 में 8.65 प्रतिशत, 2017-18 में 8.55 प्रतिशत, वर्ष 2016-17 में 8.65 प्रतिशत तथा वर्ष 2015-16 में 8.8 प्रतिशत ब्याज दिया गया था।

Tags:    

Similar News