Aloe Vera Farming: शुरू करे एलोवेरा की खेती, 5 गुना मुनाफा के साथ होगी लाखो की कमाई, जानिए कैसे?

Aloe Vera Farming: एलोवेरा की खेती कर आप घर बैठे मोटी कमाई कर सकते है.;

Update: 2021-12-12 09:53 GMT
Aloe Vera Farming: शुरू करे एलोवेरा की खेती, 5 गुना मुनाफा के साथ होगी लाखो की कमाई, जानिए कैसे?
  • whatsapp icon

Aloe Vera Farming: एलोवेरा का उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने के साथ-साथ कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट बनाने में किया जाता हैं। ऐसे में एलोवेरा की बाजर में बहुत डिमांड है। वहीं देश का वातावरण भी एलोवेरा उत्पादन के लिए उपयुक्त है। जिससे इसका खूब उत्पादन होता है। अगर कोई किसान एलोवेरा की खेती करता है तो उसे काफी लाभ होता है। एलोवेरा की खेती में लाभ होने का एक सबसे बड़ा कारण यह भी है कि इसमें लागत कम आती है। इसे एक बार लगाने के बाद कई वर्ष तक उत्पदन मिलता है।

छोटे से रकबे से शुरू करें

एलोवेरा की खेती अगर किसान शुरू करना चाह रहे हैं तो वह छोटे से जमीन के रकबे से कर सकते हैं। ऐसे में एलोवेरा लगाने के लिए ज्यादा पौधों को नहीं खरीदना पडे़गा। बताया जाता है कि एक बार एलोवेरा का पौधा लगाने के 4 से 5 माह बाद उसमें छोटे-छोटे पौधे निकलने लगते हैं। जिसे बाद में निकाल कर दूसरी जगह या दूसरे खेत में लगाया जा सकता है। नये पौधे नहीं खरीदने पड़ते।

5 गुना तक होती है कमाई

एलोवेरा का पौधा एक बार लगाने के बाद उससे 5 बडे पत्ते निकाले जा सकते हैं। एक पत्ते की अनुमानित कीमत 18 रूपये होती है। ऐसे में अगर एक बीघा के रकबे में एलोबेरा की खेती आप कर रहे हैं तो बड़ी आसानी से 2 से 3 लाख रूपये की कमाई होती है।

वर्ष में 2 बार होती है कटाई

एलोवेरा का पौधा ठंड के दिनों में नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा आप हर मौसम में इसे लगा सकते है। इसमें पानी की आवश्यकता कम होती है। वहीं एक बार एलोवेरा का पौधा तैयार होने के बाद वार्ष में दो बार इसके पत्ते काटे जा सकते हैं।

कम्पनियां करती हैं खरीदी

कई दवा बनाने वाली कम्पनियों से अगर किसान सीधे बात कर ले तो उसकी उपज सीधे बिक जायेगी। वहीं पैसे भी ज्यादा मिलते हैं। वहीं कई कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट बनाने वाली कम्पनियां भी किसानों से सीधे एलोवेरा खरीदती हैं।

एलोबेरा की मुख्य प्रजाति

हमारे यहां एलोवेरा की सबसे ज्यादा प्रचलित इंडिगो प्रजाति है। यह आमतौर पर हर जगह मिल जाती है। इसका उत्पादन भी कम नहीं है। वही एलोवेरा बार्बाडेन्सीस भी एक प्रजाति खेती में उपयोग की जाती है। इसमें भी बंपर उत्पादन और कमाई होती है।

Tags:    

Similar News