बिहार के सिवान में एक साथ 5 बच्चों को महिला ने दिया जन्म, अब्बा बोले अल्लाह ने दिया बड़ा तोहफा

5 बच्चे देने वाली मां को देखने के लिए अस्पताल में लोगों का तांता लग गया, अपने आप में ये घटना चौकाने वाली है;

Update: 2021-10-30 09:01 GMT

बिहार के सिवान जिले के सदर अस्पताल में गोपालगंज की रहने वाली महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दे दिया। इसके बाद अस्पताल में उस महिला को देखने वालों का तांता लग गया। महिला के शौहर और उन बच्चों के अब्बा ने एक साथ 5  बच्चों के जन्म को अल्लाह का बड़ा तोहफा बताया। 

आधा दर्जन बच्चों की अम्मी बन गई महिला 

जिस महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया है वो अब आधा दर्जन बच्चों की अम्मी बन गई है। महिला का निकाह 5 साल पहले हुआ बाद उसे एक बेटा नसीब हुआ था उस बच्चे को मिला दिया जाए तो अब महिला 6 बच्चों की अम्मी बन गई है। बता दें की 5 बच्चे पैदा करने वाली महिला का नाम फूलजहां है जिसने अरना झिरवा निवासी मुहम्मद  झुन्ना से 5 साल पहले निकाह किया था। इस घटना के बाद मुहम्मद झुन्ना ने कहा अल्लाह ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है 

हॉस्पिटल वाले हैरान और परेशान 

महिला ने एक के बाद एक बच्चों को पैदा करना शुरू किया तो ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स हैरान रह गए. इस घटना के बाद लोग 5 बच्चों को एक साथ जन्म देने वाली महिला को देखने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे जिसके कारण हॉस्पिटल के स्टाफ को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

सभी बच्चे स्वस्थ है 

हॉस्पिटल प्रबंधन के बताया की महिला की सर्जरी की गई जिसके बाद उसने 5 बच्चों को जन्म दिया जिसमे 3 बच्चियां है और 2 बच्चे हैं। पांचो नवजात समेत उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टर्स का कहना है कि जुड़वाँ बच्चों का पैदा होना सामान्य है और कभी कभी 3 बच्चों का भी एक साथ पैदा होना नार्मल है लेकिन एक साथ 5 बच्चों का जन्म लेना दुर्लभ है। 



Tags:    

Similar News