सतना के टाउनहाल से सावित्री बाई फूले की प्रतिमा चोरी, लोगों में आक्रोश

सतना: शहर के सेमरिया चौक स्थित टाउन हॉल में स्थापित सावित्री बाई फूले की प्रतिमा बीती रात अज्ञात चोर द्वारा पार कर दी गई है।;

Update: 2022-02-10 10:24 GMT

सतना: शहर के सेमरिया चौक स्थित टाउन हॉल में स्थापित सावित्री बाई फूले की प्रतिमा बीती रात अज्ञात चोर द्वारा पार कर दी गई है। देश की प्रथम शिक्षिका और समाज सुधार की दिशा में अपना अहम योगदान देने वाली सावित्री बाई फूले की प्रतिमा के चोरी हो जाने से उनके अनुयायियों और समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना की शिकायत थाने में कर दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस की समझाइस के बाद मामला हुआ शांत

बताया गया है कि टाउन हॉल से प्रतिमा चोरी होने का पता देखते ही देखते शहर में आग की तरह फैल गई। सावित्री बाई फुले के अनुयायिओं और बसपा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा चोरी होने के बाद हंगामा खड़ा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीएसपी महेन्द्र सिंह और थाना प्रभारी कोलगवां की समझाइस के बाद मामला शांत हो गया। पुलिस द्वारा शीघ्र ही आरोपियो की गिरफतारी का आश्वासन दिया है।

तत्कालीन महापौर ने की थी स्थापित

बताया गया है कि बसपा से महापौर निर्वाचित होने के बाद पुष्कर सिंह द्वारा टाउन हॉल में प्रतिमा स्थापित की थी। प्रतिमा का अनावरण 15 सितंबर 2013 को किया गया था। बताते हैं कि क्षेत्र में सावित्री बाई फूले और ज्योतिबा फुले के काफी अधिक संख्या में अनुयायी हैं।

चौकीदार से पूछताछ

बताया गया है कि टाउन हॉल की सुरक्षा के लिए चौकीदार की नियुक्ति की गई है। लेकिन प्रतिमा चोरी होने के बारे में चौकीदार को कुछ भी पता नहीं है। पुलिस का कहना है कि प्रतिमा चोरी की जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। शीघ्र ही प्रतिमा चोरी के आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।

Similar News