Vehicles Challan: मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, गाड़ियों पर लिखे ये शब्द तो पक्का कटेगा Challan

Traffic Challan: यातायात व्यवस्था सुधारने यातायात पुलिस के साथ ही लगातार सरकार भी नजर बनाए हुए हैं।;

Update: 2023-08-28 07:21 GMT
Vehicles Challan: मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, गाड़ियों पर लिखे ये शब्द तो पक्का कटेगा Challan
  • whatsapp icon

Traffic Challan 2023: यातायात व्यवस्था सुधारने यातायात पुलिस के साथ ही लगातार सरकार भी नजर बनाए हुए हैं। समय-समय पर सरकार द्वारा नियमों में आवश्यक सुधार किए जाते हैं। हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध जिले में पुलिस उपायुक्त यातायात बड़ी कार्यवाही कर रहे है। यह कार्यवाही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार की जा रही है।

मुख्यमंत्री का निर्देश

बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यातायात नियमों का पालन सभी को करना होगा। कई बार देखा गया है कि वाहनों में जाति सूचक शब्द लिखे होते हैं जो गलत है। यातायात नियम इसकी अनुमति नहीं देते ऐसे में विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी के अनुसार इस समय यातायात पुलिस विशेष अभियान चलाकर वाहनों में लिखे हुए जाति सूचक शब्द को हटवाने के साथ ही वाहन चालकों पर चलानी कार्यवाही कर रही है। साथ में बताया गया है कि चार पहिया वाहन में काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों पर भी चालान की कार्यवाही हो रही है।

विभाग ने बताया है कि वाहनों के सीसे में काली फिल्म लगाकर चलने वालों पर 2500 रुपए का चालान काटा गया है। वहीं जिन वाहनों में जाति सूचक शब्द या फिर चित्र लगा पाया गया उन वाहनों पर 1000 रुपए का काटा गया है।

विभाग ने दी हिदायत

यातायात विभाग ने लोगों को हिदायत देते हुए कहा है कि अपने वाहन में जाति सूचक शब्द ना लिखें। इन्हें यातायात नियमों का उल्लंघन माना जाता है। ऐसे में कार्यवाही भी होती है और चालान भरना पड़ता है। साथ ही बताया गया है कि अगर वाहनों में बाहर साइड देवी देवताओं की गंभीर फोटो लगाकर वाहन चला रहे हैं तो यह गलत है। भगवान की अपने इष्ट देवता की फोटो वाहन के अंदर एक विशेष जगह में लगा कर चले। नियमों का पालन ना करने पर अवश्य ही चालानी कार्यवाही से गुजरना पड़ेगा।

Tags:    

Similar News