Sikkim Landslide: भूस्खलन में फंसे 500 पर्यटकों की सेना ने बचाई जान

Sikkim Chungthang Landslide News In Hindi: देश के पूर्वीय राज्य सिक्किम (Sikkim) से बड़ी खबर सामने आ रही है।;

twitter-greylinkedin
Update: 2023-05-20 09:45 GMT
Sikkim Landslide: भूस्खलन में फंसे 500 पर्यटकों की सेना ने बचाई जान
  • whatsapp icon

Sikkim Chungthang Landslide News In Hindi: देश के पूर्वीय राज्य सिक्किम (Sikkim) से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तरी सिक्किम (North Sikkim) में शुक्रवार को बारिश के बाद हुई भूस्खलन (Landslide) में फंसे करीब 500 टूरिस्ट्स को आर्मी के जवानो ने बचा लिया है। भारतीय से सेना के जवानो द्वारा टूरिस्ट्स को सुरक्षित कैंपों तक पहुंचाया गया। जिसमे उनके रहने और खाने पीने का भी इंतजाम किया गया है। सेना दवारा स्वास्थ्य की जांच के लिए तीन मेडिकल की टीमों को यहां तैनात किया है।

मीडिया से बात करते हुए सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने जानकारी दी कि शनिवार को उत्तरी सिक्किम के जन ए लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग में भारी मूसलाधार बारिश हुई। जिसके कारण करीब 500 पर्यटक भूस्खलन और मार्ग में सड़क ब्लॉक होने के कारण चुंगथांग में फंस गए।  यह सभी टूरिस्ट्स लाचुंग और लाचेन घाटी की यात्रा कर रहे थे। और यात्रा के दौरान भूस्खलन की चपेट में आ गए। 

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार फंसे हुए टूरिस्ट्स में 216 पुरुष, 113 महिलाएं और 54 बच्चे शामिल थे। इस सभी को सुरक्षित निकालकर तीन अलग-अलग सेना शिविरों में ले जाया गया है। जहां पर उनके रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। 

Tags:    

Similar News