School Holiday: कल स्कूल की छुट्टी है या नहीं?

स्कूलो में छुट्टी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.;

facebook
Update: 2023-09-11 04:26 GMT
School Holiday: कल स्कूल की छुट्टी है या नहीं?
  • whatsapp icon

12 September 2023 School Holiday In India: स्कूलो में छुट्टी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. स्कूलों की तरफ से छुट्टियों की जानकारी दी जाती है. साथ ही माता-पिता और छात्र छुट्टियों के संबंध में स्कूल के अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं। सितम्बर के महीने में गणेश चतुर्थी 19 सितंबर, 2023 को मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी पर सार्वजनिक अवकाश नहीं है। बल्कि, यह एक क्षेत्रीय है त्योहार है। इस त्योहार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, गुजरात कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, एमपी और तमिलनाडु जैसे राज्यों में मनाया जाता है। ऐसे में यहां पर एक दिन का अवकाश भी रहता है।

वही मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद 28 सितंबर, 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन सभी स्कूल बंद रहेंगे। किसी भी भ्रम की पुष्टि के लिए माता-पिता और छात्र विश्वविद्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।

12 सितम्बर को स्कूल में छुट्टी है या नहीं? 
UP 12 September 2023 School Holiday | Uttar Pradesh 12 September 2023 School Holiday

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी तैयारी की गई है। इसके तहत उर्स ए रिजवी की वजह से बरेली में 10 से 12 सितंबर तक शहर में काफी भीड़ रहेगी। कई जगह जाम जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है। जिसके बाद छात्रों की ओर सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीएम शिवाकांत द्विवेदी द्वारा दो दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। 11 सितंबर को उसे स्थल के आसपास के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

11 सितंबर को जिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी। उसमें इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज के अलावा इस्लामिया इंटर कॉलेज, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज, खलील उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंटर कालेज, डीएवी इंटर कॉलेज, राम भरोसे गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। 12 सितंबर को शहर के सभी स्कूलों सहित कॉलेज में अवकाश घोषित किए गए हैं। यदि किसी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय शिक्षण संस्थानों में पूर्ण नियोजित परीक्षा है तो परीक्षा का आयोजन किया जा सकेगा।

Tags:    

Similar News