Rojgar Mela: 71000 युवाओं के लिए गुड न्यूज़! PM Modi देंगे Joining Letter

Rojgar Mela: देश के प्रधानमंत्री वर्ष 2023 मे आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 71000 से अधिक बेरोजगार नियुक्ति पत्र जॉइनिंग लेटर देंगे।;

Update: 2023-05-16 08:25 GMT
Rojgar Mela

Rojgar Mela

  • whatsapp icon

Rojgar Mela: देश के प्रधानमंत्री वर्ष 2023 मे आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 71000 से अधिक बेरोजगार नियुक्ति पत्र जॉइनिंग लेटर देंगे। इसके लिए पीएम मोदी 45 जगहों पर युवाओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। युवाओं को देश के अलग-अलग विभागों अलग-अलग हिस्सों में नौकरी दी जाएगी।

इन विभागों में मिलेगी नौकरी

जानकारी के अनुसार प्रधान मंत्री मोदी जिन 71000 बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करने वाले हैं उन्हें ग्रामीण डाक सेवा, डाक निरीक्षक, वाणिज्य व टिकट लिपिक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, इंस्पेक्टर नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, दमकल अधिकारी, अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक प्राध्यापक जैसे पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

22 राज्यों के 45 केंद्रों में लगेगा मेला

जानकारी के अनुसार रोजगार मेले का आयोजन 22 राज्यों के 45 केंद्रों में किया आएगा। इसके लिए अधिकारियों को विधिवत निर्देश जारी किए जा चुके हैं। सरकार का लगातार प्रयास है कि विभागों में खाली पदों की भर्ती की जाए। इसके लिए प्रत्येक मंत्रालय में नियुक्ति और रिक्त पदों की निगरानी स्वयं केंद्रीय मंत्रियों द्वारा की जा रही है।

भर्ती में आएगी तेजी

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में काफी संख्या में रिक्त पद है। इन पदों को भरने की पूरी तैयारी की जा रही है। बताया गया है कि होने वाली भर्ती यूपीएससी, एसएससी और रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी एजेंसियों के माध्यम से किया जाएगा। लगातार सरकार का प्रयास है कि रिक्त पदों को जल्दी से जल्दी भरा जाए। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में भर्ती की प्रक्रिया तेज होगी।

नजदीक है चुनावी वर्ष

भर्ती प्रक्रिया की ओर लगातार केंद्र सरकार की निगाह बनी हुई है। बेरोजगारी घटाने और आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह प्रक्रिया तेज की गई है। आने वाले चुनाव में जनता के बीच केंद्र सरकार को बताना होगा कि वह देश से बेरोजगारी मिटाने में कितने बेरोजगारों का कल्याण कर पाई है। 2024 लोकसभा चुनाव का वर्ष है। ऐसे में देशभर में तैयारियां की जा रही है।

Tags:    

Similar News