MONSOON 2024: केरल में मानसून की एंट्री, जानिए एमपी-राजस्थान कब पहुंचेगा?

MONSOON 2024: भयंकर हीटवेव से जूझ रहे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून ने एक दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। अब मानसूनी हवाएं तेजी से पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रही हैं।

Update: 2024-05-31 04:42 GMT

Monsoon 2024

MONSOON 2024: भयंकर हीटवेव से जूझ रहे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून ने एक दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। अब मानसूनी हवाएं तेजी से पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रही हैं। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 5 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

केरल पहुंचने के बाद मानसून पहले से तय रास्ते में पूर्वोत्तर की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। 8 जून तक मानसून दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों में पहुंच जाएगा। इसके बाद पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान की तरफ बढ़ेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून आने के बाद अगले 5 दिन उत्तर पश्चिम और सेंट्रल भारत का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। हालांकि, अभी गर्मी से पूरी तरह से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

आपके राज्य में कब तक पहुंचेगा मानसून?

इसकी वजह ये है कि जून महीने में देश के उत्तरी पश्चिमी राज्य जैसे- हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में इस बार दोगुने दिन हीटवेव चलने की आशंका है। आमतौर पर जून महीने में हीटवेव के दिन 3 होते हैं, जबकि इस बार कम-से-कम 6 दिन हीटवेव चलने की आशंका है।

जून के पहले सप्ताह में मानसून दक्षिण-पूर्व-पूर्वोत्तर के राज्यों में छा जाएगा। इससे हवा में नमी बढ़ेगी, लेकिन हरियाणा, पंजाब, दिल्ली से लेकर मध्य भारत के राज्यों में आने वाली हवाएं उमस बढ़ाएंगी।

मानसून 2024 में कितनी बारिश होगी?

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक इस साल देश में मानसूनी बारिश सामान्य से थोड़ी ज्यादा रहने का अनुमान है। देश में 1 जून से 3 सितंबर यानी करीब 3 महीने मानसून का सीजन होता है। इस समय देश में सामान्य बारिश 721 मिमी होती है।

Tags:    

Similar News