Maharashtra Board 10th SSC Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट्स को लेकर बड़ी अपडेट, फटाफट से करें चेक

Maharashtra board 10th SSC Result Online 2022: महाराष्ट्र की 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखो छात्र एवं छात्राएं कर रहें हैं।

Update: 2022-06-15 10:12 GMT

Maharashtra board 10th SSC Result Online 2022: महाराष्ट्र की 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखो छात्र एवं छात्राएं कर रहें हैं। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स और बाकी मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह न्यूज़ वायरल हो रही थी की महाराष्ट्र एसएससी (Maharashtra SSC Results 2022) का रिजल्ट आज यानि कि बुधवार 15 जून को जारी होंगे।

लेकिन यह दावे सरासर गलत हैं, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए MHSSC Results 2022 आज नहीं जारी किया गया है।

Maharashtra SSC Result 2022: कब जारी होंगे रिजल्ट्स

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र बोर्ड इस सप्ताह कभी भी रिजल्ट्स की घोषणा कर सकता है। महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (School Education Minister Varsha Gaikwad) सोशल मीडिया पर एसएससी परिणाम (SSC Result) की तारीख और समय की पुष्टि कर सकतीं हैं।

Maharashtra SSC Result 2022: ऐसे करें चेक 

रिजल्ट्स आउट होने के बाद छात्र इन स्टेप्स को फॉलो कर अपने परिणाम देख सकते हैं। आइये जानें MHSSC Result 2022 जानने के स्टेप्स:

  • आपको सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको 'Maharashtra SSC Result 2022' (रिजल्ट जारी होने के बाद) की लिंक दिखाई देगी।
  • इस पर क्लिक करें, अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपका महाराष्ट्र 10वीं परिणाम 2022 (Maharashtra SSC Result 2022) स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।
Tags:    

Similar News