Monsoon 2023 को लेकर Latest Update, केरल की तरफ बढ़ रहे मानसून को चक्रवाती हवाओं ने रोका, जानें आपके यहां कब तक पहुंचेगा?

Monsoon 2023 Kab Ayega: देश भर में मानसून को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। अरब सागर के दक्षिण पूर्वी हिस्से में लक्षद्वीप के ऊपर सोमवार सुबह एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है।

Update: 2023-06-06 03:55 GMT

Monsoon 2023 Date

Monsoon 2023 Kab Ayega Hindi Mei, Monsoon Date 2023: देश भर में मानसून को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। अरब सागर के दक्षिण पूर्वी हिस्से में लक्षद्वीप के ऊपर सोमवार सुबह एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। इसने मानसून के दस्तक देने की संभावना को और पीछे धकेल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केरल और तटीय कर्नाटक क्षेत्र में अगले एक-दो दिन में बारिश शुरू होने की संभावना है, लेकिन मानसून आने की परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने से उसे मानसूनी बारिश नहीं माना जाएगा।

जानकारी के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा बीते 4 दिनों से एक ही स्थान पर अटकी है। अरब सागर में जो बादल पश्चिमी हवा के साथ केरल की ओर बहुत । धीमी गति से बढ़ रहे थे, वे अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन की ओर खिंच गए हैं। ये बादल केरल की ओर कम हो गए हैं। मौसम विशेषज्ञ कहते हैं मानसून की यही रफ्तार रही तो इसके भोपाल समेत मप्र में भी जून के आखिरी हफ्ते में ही पहुंचने के आसार हैं।

Monsoon 2023 Forecast: कल या परसों बारिश के आसार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वक्त अरब सागर में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अगले 24 घंटे में कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा। उसके बाद मजबूत होते हुए उत्तरी दिशा में यह आगे बढ़ सकता है। बताया गया है की बुधवार या गुरुवार को को इसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसका मतलब हुआ कि मध्य, दक्षिणी व पूर्व मध्य अरब सागर में अगले पांच दिन तक 50 किमी से अधिक की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी और बारिश होगी।

Monsoon 2023: केरल के तटों पर हवा कमजोर

केरल के कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो रही है, लेकिन दक्षिणी अरब सागर में पश्चिमी हवाएं समुद्र तल से करीब 2.1 किमी की ऊंचाई तक चल रही हैं, जबकि मानसून के दस्तक देने के लिए उनका करीब 4.5 किमी से अधिक होना जरूरी है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से केरल के तटों पर हवा कमजोर हो रही है। बारिश भी 14 में से 10 स्टेशनों की तुलना में तीन-चार पर ही दर्ज हो रही है।

Tags:    

Similar News