DAP News Rate List 2022: किसानो के लिए खुशखबरी, डीएपी पर सरकार दे रही अब ₹1200 की सब्सिडी, फटाफट से चेक करें नए दाम

DAP New Rate List 2022: खेती में उपयोग होने वाली रासायनिक खाद में डीएपी का नाम सबसे पहले आता है।

Update: 2022-11-04 01:24 GMT

DAP New Rate List 

DAP New Rates 2022: खेती में उपयोग होने वाली रासायनिक खाद में डीएपी का नाम सबसे पहले आता है। डीएपी में पाए जाने वाले रासायनिक तत्व मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाकर पौधों को पर्याप्त पोषक तत्व देते हैं। आज के समय में बिना रासायनिक खाद डीएपी का उपयोग किए खेती करना और पर्याप्त उत्पादन प्राप्त करना असंभव सा हो गया है। रासायनिक खाद की बढ़ती मांग उसकी कीमत को लगातार बढ़ा रही है। हाल के दिनों में डीएपी के दाम 700 रुपए के वृद्ध की मंजूरी सरकार ने दी है।

बैठक में लिया गया निर्णय

बीते दिनों बुधवार को हुई बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्णय लेते हुए डीएपी के दाम में 700 रुपए प्रति बोरी की कीमत में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडारिया ने इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि किसानों पर इस बढ़ोतरी का भार न बढ़े इसके लिए केंद्र सरकार डीएपी खाद पर सब्सिडी बढ़ा दी है।

14775 करोड का बढ़ा भार

सब्सिडी की रकम बढ़ाए जाने के बाद केंद्र सरकार पर 14775 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। क्योंकि अब सरकार को प्रति बोरी डीएपी पर 1200 रुपए की सब्सिडी कंपनियों को देनी होगी। तभी खाद उत्पादक कंपनी किसानों को 1200 रुपए प्रति बोरी पर डीएपी खाद उपलब्ध करवा पाएंगी।

क्या है डीएपी की अंकगणित

जानकारी के अनुसार पूर्व में डीएपी के 1 बोरी की कीमत 17 सो रुपए थी। इसमें केंद्र सरकार 500 रुपए की सब्सिडी देती थी। तब सरकार किसानों को 1200 रुपए प्रति बोरी डीएपी खाद उपलब्ध करवाते थे।

लेकिन हाल के दिनों में डीएपी के दाम में 700 रुपए की बढ़ोतरी होने के बाद खाद की कुल कीमत 2400 रुपए प्रति बोरी हो गई। अब सरकार 1200 रुपए सब्सिडी देकर किसानो को 1200 रुपए में ही उपलब्ध करवा रही है।

Tags:    

Similar News