16 Feb 2024 Bharat Bandh: 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान? जाने लेटेस्ट अपडेट

bharat bandh tomorrow, 16 February 2024 Bharat Bandh, 16 February 2024 Ko Bharat Bandh: किसानों ने अपने प्रदर्शन को और तेज करने का ऐलान किया। इसे लेकर किसान आज पंजाब में रेल रोंकेगे और टोल प्लाजा बंद करेंगे।

Update: 2024-02-15 08:24 GMT

16 February 2024 Bharat Bandh, 16 February 2024 Ko Bharat Bandh, Bharat Bandh Tomorrow: किसानों ने अपने प्रदर्शन को और तेज करने का ऐलान किया। इसे लेकर किसान आज पंजाब में रेल रोंकेगे और टोल प्लाजा बंद करेंगे। पंजाब में बड़ी संख्या में किसान हरियाणा बॉर्डर पर जमा होना शुरू हो गए हैं। इस बीच भारतीय किसान यूनियन उगराहां गुट के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने 16 फरवरी को भारत बंद का एलान किया है। उन्होंने सभी किसान संगठनों व कारोबारियों से इसे सफल बनाने की अपील की है। वहीं, हरियाणा सरकार ने पंजाब से लगती सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।



संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद करने की घोषणा की। एसकेएम के किसान नेताओं ने कहा कि शुक्रवार को भारत बंद किया जाएगा और लुधियाना में 18 फरवरी को एक और बैठक की जाएगी, जिसमें सरकार के खिलाफ और कड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिल्ली जाने वाले रास्तों पर बड़ी-बड़ी दीवारें बना दी हैं। ऐसे बंदोबस्त भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर नहीं किए गए हैं।

Bharat Band Announced 2024 on 16 Feb, Bharat Bandh Kisan Andolan 16 feb 2024

भारतीय किसान यूनियन उगराहा के प्रमुख जोगिंदर सिंह उगराहा ने कहा कि पंजाब में आज ट्रेनों को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार ने ऐसे बंदोबस्त किए हैं, जैसे यह दिल्ली नहीं, बल्कि भारत-पाक बॉर्डर है। दिल्ली जा रहे किसानों को रोका जा रहा है।

Tags:    

Similar News