गणेश विसर्जन के दौरान 5 बड़े हादसों में 15 की गई जान

हरियाणा और यूपी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पानी में बहने से 15 लोगो की मौत हो गई;

Update: 2022-09-10 05:55 GMT
Ganpati Visarjan 2022
  • whatsapp icon

देश भर में गणेश विसर्जन को लेकर जहां उत्साह रहा वही हादसों की वजह से कई परिवारों के लिए आशू दे गया। हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई स्थानों में प्रतिमा को बहाने के दौरान भक्त भी पानी में बह गए और प्रशासन रेस्क्यू करके शव को पानी से बाहर निकला रहा है। गणपति विसर्जन के दौरान 5 जगह बड़े हादसे हुए। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में झगड़ोली नहर में 8 लोग बह गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई। वहीं, सोनीपत में यमुना नदी में भी 2 की मौत हो गई, 2 अभी लापता हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यूपी में डूब गए भाई-बहन

खबरों के तहत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में 8 लोगों की पानी में डूबने से मौत की खबर है। जानकारी के तहत संत कबीर नगर में 4 बच्चे डूब गए। चारों भाई-बहन थे। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। वहीं​​​​​, ललितपुर और उन्नाव में 2-2 लोगों की विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई है।

हरियाणा में 7 की मौत

हरियाणा के महेंद्रगढ़ और सोनीपत में गणपति विसर्जन के दौरान 2 हादसे हुए। कनीना-रेवाडी रोड पर स्थित गांव झगड़ोली के पास नहर में गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने गए 9 लोग पानी के तेज बहाव के साथ बह गए। देर रात आठ लोगों को नहर से बाहर निकाला गया। इनमें से 4 की मौत हो गई। अन्य 4 की हालत गम्भीर है।

Tags:    

Similar News