बड़ी खबर: अब एमपी के होटलों एक साथ नहीं बनेगा वेज और नॉन-वेज भोजन, आदेश जारी

अब मध्यप्रदेश पर्यटन निगम (MP Tourism) के सभी होटलों में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन बनाया जाएगा।;

twitter-greylinkedin
Update: 2023-05-14 16:39 GMT
MP Tourism
  • whatsapp icon

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नागरिको के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। अब मध्यप्रदेश पर्यटन निगम (MP Tourism) के सभी होटलों में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन बनाया जाएगा। इसको लेकर मंत्री उषा ठाकुर ने निर्देश दिया है। 

बता दें की मध्य प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर (Usha Thakur) ने बताया कि खाना बनाने में स्वच्छता और सात्विकता का होना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा की भोजन सीधे तौर पर हमारे मन और स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के सभी होटलों में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के किचन अलग-अलग रखने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जायेगा, जिससे सभी पर्यटकों को पौष्टिक और सात्विक भोजन परोसा जा सकें।

MP Tourism को निर्देश जारी 

मंत्री ठाकुर के निर्देश पर पर्यटन निगम ने सभी इकाइयों के किचिन में वेज एवं नानवेज भोजन बनाने की पृथक-पृथक सेक्शन रखने संबंधी आदेश जारी किये हैं। साथ ही FSSAI के मानक अनुसार फ्रीज, डीप-फ्रीज, चाकू, चॉपिंग बोर्ड आदि भी पृथक-पृथक रखें जायेंगे।

Tags:    

Similar News