Ladli Behna Yojana 3.0 In MP: तीसरे राउंड के रजिस्ट्रेशन शुरू? अब अक्टूबर से हर महीने मिलेंगे ₹1250

Ladli Behna Yojana 3.0 In Madhya Pradesh:;

facebook
Update: 2023-09-20 03:28 GMT
ladli behna Yojana Form

ladli behna Yojana Form 

  • whatsapp icon

Ladli Behna Yojana 3.0 In MP | Ladli Behna Yojana 3.0 In Madhya Pradesh, लाडली बहना योजना 2023: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2023 मार्च में Ladli Behna Yojana की शुरुआत की गई थी. इस योजना का लाभ करोड़ो महिलाओ के द्वारा उठाया जा रहा है. लाडली बहना योजना का लाभ गरीब लड़कियों और महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद देने के लिए की गई है. 

सरकार ने MP Ladli Behna Yojana के प्रत्येक लाभार्थी को 1250 रुपये मासिक प्रदान करने की घोषणा की है. महिलाओ के अकाउंट में 1250 रूपए अक्टूबर से आना शुरू हो जायेंगे. Ladli Behna Yojana 3.0 की शुरुआत सितम्बर से शुरू होने जा रही है. अक्टूबर महीने से लाड़ली बहनों को हर महीने 1250 रुपये मिलेगा. शिवराज ने ऐलान किया है की लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रुपये कर देंगे. 

लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 5 बर्ष में 60000 करोड़ की राशि पात्र बहनों के बीच आवंटित किया जाएगा।
  • निम्न बर्ग के साथ साथ मध्यम बर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता इस योजना के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
  • Ladli Bahana Yojana के तहत हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • यदि महिला बुजुर्ग (60 वर्ष से अधिक आयु) है तो उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना की ₹600 के साथ इस योजना के ₹650 भी दी जाएगी।
  • योजना से मिलने वाली धनराशि मध्य प्रदेश की लाडली बहना की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगी।
  • ऑफलाइन तरीकों से आसान पंजीकरण प्रक्रिया।
  • हर लाडली बहन योजना लाभार्थी के खाते में हर महीने की 10 तारीख को पैसा पहुंच जाएगा।
  • इस योजना से मध्य प्रदेश की बहनें आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
  • CM Ladli Behna 3.0 रजिस्ट्रेशन फॉर्म सितम्बर से भरे जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (CMLBY) के चयनित उम्मीदवारों को हर महीने की 10 तारीख को उनके बैंक खाते में 1250 रुपये मिलेंगे।

लाडली बहना योजना की पात्रता क्या है?

  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की बहनें ही ले सकते हैं।
  • बहना विवाहित होना अनिवार्य है।
  • 21 से 60 वर्ष तक आयु की महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  • मध्य प्रदेश की गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिला Ladli Behna Yojana के पात्र होंगे।
  • इस योजना में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त महिलाएं भी शामिल हैं।
  • बहन के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से कम हो।
  • आपके पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि होनी चाहिए।
  • मध्यप्रदेश सरकार के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी लाडली बहना इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।


Tags:    

Similar News