COVID-19 Update : मध्य प्रदेश में 1478 नए मामले मिले और इतनी मौते दर्ज की गई
मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1478 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अबतक COVID-19 की चपेट में आने वालों;
मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1478 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अबतक COVID-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 148298 तक पहुंच गई।
आज मध्य प्रदेश में 1478 नए #COVID19 मामले, 21 मौतें और 1702 रिकवरी दर्ज़ की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2020
राज्य में कुल मामले बढ़कर 1,48,298 हो गए, जिनमें 2645 मौतें और 1,30,721 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 14,932 हैं pic.twitter.com/gFVShgsql4
मुख्यमंत्री शिवराज के वाहन के सामने खड़ी हो गई युवती तो सख्ते में आ गए सुरक्षाकर्मी, जानिए क्या थी वजह
राज्य में पिछले 24 घंटों 21 और व्यक्तियों की COVID-19 से मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,645 हो गई है।
राज्य में अब तक COVID-19 वायरस से सबसे अधिक 638 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 427, उज्जैन में 97, सागर में 116, जबलपुर में 182 एवं
ग्वालियर में 146 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।