MP Cabinet Expansion Live: राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी ने मंत्रिपद की शपथ ली

  • MP Cabinet Expansion Live: कैबिनेट विस्तार के लिए राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी मंत्री बनाए गए। शनिवार की सुबह राजभवन में शपथ लिया।
;

facebook
Update: 2023-08-26 03:28 GMT
MP Cabinet Expansion Live

MP Cabinet Expansion Live

  • whatsapp icon

भोपाल. मध्यप्रदेश में तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके ठीक पहले शिवराज सरकार इस कार्यकाल का चौथा मंत्रिमंडल विस्तार किया गया है। इसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार देर शाम राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की और नए मंत्रियों की सूची सौंपी। शनिवार की सुबह 8.45 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाया गया हैहै। 

इस कार्यकाल में शिवराज सरकार के चौथे मंत्रिमंडल विस्तार में विंध्य से राजेंद्र शुक्ल, महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड से राहुल लोधी को जगह मिली है. तीनों विधायकों ने शनिवार की सुबह मंत्रिपद की शपथ ली.

Live Updates
2023-08-26 03:38 GMT

मंत्रिमंडल विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, 'ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है।' उन्होंने ट्वीट किया, 'जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का हो रहा है विस्तार। विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या, पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है।'

2023-08-26 03:37 GMT

विधानसभा चुनाव से करीब दो महीने पहले शिवराज मंत्रिमंडल में शनिवार को 3 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। तीनों को राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने राजभवन में शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में सबसे पहले महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से राहुल लोधी ने शपथ ली। शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं। 1 पद अब भी खाली है।

2023-08-26 02:54 GMT

लम्बे समय बाद ऐसा हुआ है, जब रीवा जिला मंत्री विहीन रहा हो. वर्तमान में जिले के साथ कुछ ऐसा ही है. मऊगंज अलग होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की सीट देवतालाब भी रीवा से अलग हो गई. मऊगंज में देवतालाब और मऊगंज दो विधानसभा सीटें हैं, जबकि विभाजन के बाद रीवा जिले में 6 विधानसभा सीटें रह गई है. जिनमें रीवा, सेमरिया, सिरमौर, मनिगवां, गुढ़ और त्योंथर शामिल हैं. आज रीवा के लोकप्रिय विधायक राजेंद्र शुक्ल एक बार फिर मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं.

2023-08-26 02:48 GMT

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को जबलपुर में जनदर्शन और लाड़ली बहना कार्यक्रम में थें, वहां से लौटते हुए उन्हें रात्रि के नौ बज गए। इसके कारण शपथ ग्रहण कार्यक्रम का समय शनिवार सुबह पौने नौ बजे के लिए आगे बढ़ा दिया गया। मंत्रिमंडल में विंध्य क्षेत्र से राजेंद्र शुक्ल, महाकोशल के बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन और बुदेलखंड से राहुल सिंह लोधी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल एक सादे समारोह में शपथ दिलाएंगे।

2023-08-25 19:03 GMT

शनिवार की सुबह मंत्रिपद की शपथ लेने वाले राजेंद्र शुक्ल रीवा सीट से चार बार के विधायक हैं। अपने पहले ही कार्यकाल में मप्र सरकार से मंत्री रह चुके हैं। वे विंध्य अंचल में BJP का बड़ा चेहरा हैं। 2003 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद 2008, 2013 और 2018 लगातार जीतते आ रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में BJP को विंध्य में बड़ी कामयाबी मिली थी। रीवा की सभी 8 सीट BJP जीती थी। तब से उनको पूरे विंध्य का नेता माना जा रहा है। अपने विकास कार्यों और दूरगामी सोच को लेकर उन्हें क्षेत्र में विकासपुरुष के नाम से भी जाना जाता है

इन उपलब्धियों के कारण रीवा का प्रदेश में नाम

  • दुनिया की पहली व्हाइट टाइगर सफारी एवं मुकुंदपुर जू
  • एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट (गुढ़ बदवार)
  • तीन फ्लाईओवर, सिरमौर चौराहा, समान तिवारा और रेलवे ओवर ब्रिज
  • इटौरा में एमपीसीए का नया क्रिकेट स्टेडियम
  • बीहर नदी के टापू पर ईको पार्क
  • पचमठा से लेकर बड़ी पुल तक रिवर फ्रंट
  • स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
  • सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल
  • माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय का रीवा में कैंपस
  • रीवा एयरपोर्ट
  • न्यू कलेक्ट्रेट
  • न्यू जिला अदालत
  • चौथा फ्लाई ओवर का जल्द शुरू होगा कार्य
  • न्यू सर्किट हाउस
  • आईटी पार्क
  • इंदौर के 56 मार्केट की तरह रीवा में बनेगा बाजार
  • रीवा शहर के चारों ओर रिंग रोड

2023-08-25 18:59 GMT

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर भोपाल से शुक्रवार रात 10:40 बजे भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना होकर सुबह 3:30 बजे ग्वालियर पहुंचने वाले थे। लेकिन रात सवा 9 बजे तोमर ने ग्वालियर जाने का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। वे सुबह राजभवन में होने वाले नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे, इसके बाद विशेष विमान से सुबह 9:30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर सुबह 10:30 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे।

2023-08-25 18:57 GMT

बीजेपी विधायक गौरी शंकर बिसेन ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कॉल आया, जिसमें उन्होंने शनिवार सुबह 8: 45 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहने को कहा है। विधायक गौरी शंकर बिसेन के समर्थक बालाघाट से भोपाल पहुंचे हैं। उन्होंने गौरीशंकर बिसेन को बधाई दी।

2023-08-25 18:55 GMT

शुक्रवार को नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह टल गया शुक्रवार देर रात CM शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मुलाकात की है। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक चर्चा हुई। राजभवन में आज शनिवार की सुबह 8.45 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे मंत्रिपद की शपथ लेने वाले विधायकों में विंध्य से राजेंद्र शुक्ल, महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड से राहुल सिंह लोधी होंगे

इससे पहले शुक्रवार शाम को जबलपुर में जब सीएम शिवराज सिंह से ये पूछा गया कि रात 8 बजे मंत्रियों के शपथ ग्रहण की बात चल रही है। कौन-कौन शपथ ले रहे हैं? इस पर सीएम शिवराज ने हंसते हुए जवाब दिया कि मैं भी आपसे ही सुन रहा हूं।

2023-08-25 11:38 GMT

सीएम शिवराज सिंह चौहान का आज जबलपुर में जनदर्शन और लाड़ली बहना सम्मेलन चल रहा है। जबलपुर से शाम सीएम शिवराज भोपाल लौटेंगे। सीएम के भोपाल पहुंचने के बाद संभवतः 8 बजे शाम मंत्रिमंडल विस्तार और नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

2023-08-25 11:31 GMT

शुक्रवार की शाम संभवतः शिवराज सरकार का कैबिनेट विस्तार होना है और शाम को ही शपथग्रहण भी कराया जा सकता है। इसके पहले रीवा विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल भोपाल से उज्जैन पहुंचे हुए हैं, जहां उन्होने बाबा महाकाल के दर्शन किए। राजेन्द्र शुक्ल और गौरीशंकर बिसेन का नाम कैबिनेट के लिए तय है। 

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करते पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल और सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी। (फोटो- फेसबुक)

 

Tags:    

Similar News