एमपी के सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, 1 लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, नोटिफिकेशन को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने मध्यप्रदेश में बंपर भर्ती करने की घोषणा की थी।;

Update: 2022-09-17 05:12 GMT
MP Shivraj Singh News
  • whatsapp icon

MP News Live: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवक युवकों के लिए मध्य प्रदेश सरकार एक सुनहरा अवसर प्रदान करने जा रही है। हाल के कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने मध्यप्रदेश में बंपर भर्ती करने की घोषणा की थी। जिस पर अब विभागीय अधिकारी अमल करना शुरू कर चुके हैं। माना जा रहा है कि बहुत जल्दी अलग-अलग विभागों में एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती होगी। ऐसे में युवाओं को कहा गया है कि वह तैयारी करते रहे।

रिक्त पदों की जानकारी

सामान्य प्रशासन विभाग प्रदेश के सभी जिलों के सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। लगभग सभी विभागों ने यह जानकारी भेज चुके हैं। इस मामले में विभागों के साथ ही अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा सचिव को कहा गया था कि हर हालत में पूरी जानकारी 23 सितंबर तक जमा करें। प्रदेश के सभी विभागों में रिक्त पदों की जानकारी साथ ही भर्ती नियम की सूची भेजने के लिए कहा गया था।

इन विभागों में रिक्त पद

अब तक प्रदेश के जिलों से मिली जानकारी से पता चल रहा है कि कई विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त है। बताया गया है कि राजस्व, लोक निर्माण, कृषि, स्वास्थ्य, पीएचई तथा अन्य कई विभाग हैं जिनमें कई सारे पद रिक्त है।

सीएम ने किया था ऐलान

हाल के कुछ दिनों पूर्व ही यूथ महापंचायत के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भर्ती का ऐलान किया था। सीएम ने अपनी घोषणा ने कहा था कि वह बहुत जल्दी 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती करेंगे। साथ ही बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Tags:    

Similar News