मध्य प्रदेश में आधी रात को 7 पुलिस अधिकारियों के तबादले, रीवा, सागर और ग्वालियर के ईओडब्ल्यू एसपी बदले गए

मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने देर रात 7 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सागर, रीवा और ग्वालियर के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) के एसपी बदले गए हैं।;

facebook
Update: 2024-10-25 04:11 GMT
मध्य प्रदेश में आधी रात को 7 पुलिस अधिकारियों के तबादले, रीवा, सागर और ग्वालियर के ईओडब्ल्यू एसपी बदले गए
  • whatsapp icon

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। गुरुवार देर रात राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इन तबादलों में सागर, रीवा और ग्वालियर के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) के अधीक्षक भी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, एसपी, पीटीएस (सागर) दिनेश कुमार कौशल को जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, रीवा भेजा गया है। एसपी, साइबर (इंदौर) जितेंद्र सिंह को एसपी, एटीएस (इंदौर) बनाया गया है। एसपी, विपुस्था, लोकायुक्त संगठन (रीवा) गोपाल सिंह धाकड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुरैना) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुरैना) अरविंद सिंह ठाकुर को एसपी, ईओडब्ल्यू (रीवा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, एसपी, ईओडब्ल्यू (ग्वालियर) बिट्‌टू सहगल को उप सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय (भोपाल) दिलीप सिंह तोमर को एसपी, ईओडब्ल्यू (ग्वालियर) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑपरेशन (बालाघाट) देवेंद्र कुमार यादव को एसपी ईओडब्ल्यू (सागर) बनाया गया है।




 


Tags:    

Similar News