Vidhya Sambal Yojana 2022: क्या है विद्या सम्बल योजना जिसके तहत हो रही शिक्षकों की बंपर भर्ती, 26 फरवरी है आखिरी तिथि

Vidhya Sambal Yojana: विद्या सम्बल योजना के तहत हो रही विभिन्न पदों पर भर्ती।

Update: 2022-02-21 14:57 GMT

Vidhya Sambal Yojana 2022: केंद्र व् राज्य सरकारें नागरिको के लिए अनगिनत कल्याणकारी योजनाएं चला रहीं हैं। ऐसी ही एक योजना है विद्या संबल योजना (Vidhya Sambal Yojana), यह योजना राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) द्वारा संचालित की जा रही है। विद्या संबल योजना के नाम से ही पता चलता है की यह शिक्षा से सम्बंधित योजना है। देश समेत किसी भी राज्य की प्रगति के लिए अच्छा शैक्षणिक स्तर बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में राजस्थान की गहलोत सरकार ने इस योजना की शुरुआत छात्रों के शैक्षणिक स्तर बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है।

Vidhya Sambal Yojana: क्या है विद्या संबल योजना?

सरकारी स्कूल, कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानों में कई बार स्टाफ की कमी होने के कारण पाठ्यक्रम समय से पूरा नहीं हो पाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा विद्या संबल योजना राजस्थान का शुभारंभ किया गया है। विद्या सम्बल योजना के जरिये राजकीय छात्रावासों में विशेषज्ञ अनुभवी गेस्ट फैकल्टी के माध्यम से कठिन विषयों की कोचिंग दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर और मुश्किल विषयों के परीक्षा परिणाम में सुधार होगा। 

विद्या सम्बल योजना: क्यों नाराज हैं राज्य के अभ्यार्थी?

सरकारी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे युवा सरकार के आदेश से नाराज हैं। बता दें की पहले इस योजना के अंतर्गत नए शिक्षकों की भर्ती की जानी थी। जिससे सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों में ख़ुशी की लहर थी। लेकिन सरकार ने अब आदेश जारी कर बताया है कि अब सेवानिवृत कार्मिक को गैस्ट फैकल्टी रूप में लगाया जायेगा। जिससे प्रदेश के लाखो बेरोजगार युवाओ के उम्मीदों में पानी फिर गया है। 

Vidhya Sambal Yojana: 5 करोड़ रुपये स्वीकृत

इस साल (2022-23) के लिए विद्या संबल योजना (Vidhya Sambal Yojna) के लिए 5 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। 

Vidhya Sambal Yojana Bharti 2022: आधिकारिक अधिसूचना

उपरोक्त विषयान्तर्गत माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष 2021-22 में की गई बजट घोषणा संख्या 54.0.05 "राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों-विद्यालयों, आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में विषय विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों को गैस्ट फैकल्टी के रूप में लेने के लिए विद्या संबल योजना लागू की जावेगी की क्रियान्विति हेतु वित्त (सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियम) विभाग द्वारा जारी परिपत्र दिनांक 30/03/2021 के द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गये है।

विभाग में शिक्षण कार्यो में शिक्षकों / प्रशिक्षकों / प्रयोगशाला सहायकों के रिक्त पद होने के कारण नियमित अध्यापन कार्य में व्यवधान उत्पन्न होता है, अतः विद्यार्थी हित को ध्यान में रखते हुए संस्थानों / महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों में अध्यापन कार्य को सुचारू बनाने के लिए विद्या संबल योजना लागू की जा रही है, योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला मुख्यालय पर सम्बन्धित जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को एतद् द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर निम्नांकित सामान्य निर्देश जारी किए जाते है:

  • गैस्ट फैकल्टी केवल स्वीकृत रिक्त पद के विरुद्ध ली जा सकेगी।
  • सम्बन्धित सेवा नियमों में अंकित योग्यता आदि की पात्रता रखने वाले सेवानिवृत कार्मिक को गैस्ट फैकल्टी के रूप में लगाया जा सकेगा।

Vidhya Sambal Yojana Bharti, Vacancy 2022: Guest Faculty Salary: 

पद (अध्यापक / प्रशिक्षक)

 कक्षा

प्रति घंटा मानदेय

अधिकतम मासिक

ग्रेड 3

1 से 8

300/

 21000/

ग्रेड 2

9 से 10

350/

25000/

ग्रेड 1

11 से 12 

400/

30000

शारीरिक प्रशिक्षक अनुदेशक

_

300/

 21000/

प्रयोगशाला सहायक

_

300/

 21000/

  • ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी अधीनस्थ संस्थाओं / महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों में संवर्गवार एवं विद्यालयवार गैस्ट फैकल्टी की आवश्यकता का आकलन कर प्रस्ताव मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएगें।
  • मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गैस्ट फैकल्टी हेतु रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारियों से सूचना को समेकित कर संवर्ग वार रिक्त पदों के अनुरूप सेवा निवृत कार्मिकों को संविदा पर नितांत अस्थाई तौर पर सत्रात तक अथवा पद भरने तक नियुक्ति हेतु। 
  • सूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित करेगें एवं प्राप्त आवेदन पत्रों को संवर्गवार समेकित कर व्याख्याता एवं समकक्ष पद पर नियुक्ति के पात्र कार्मिकों की संविदा नियुक्ति हेतु माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर को वरिष्ठ अध्यापक एवं समकक्ष पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु सम्बन्धित संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा को एवं तृतीय श्रेणी अध्यापक एवं समकक्ष पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को नियुक्ति हेतु प्रेषित करेंगे। 7. गैस्ट फैकल्टी के कार्य की समुचित मॉनिटरिंग मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जावेगी।
  • संस्था प्रधान द्वारा संतोषजनक कार्य सत्यापन के आधार पर भुगतान की कार्यवाही की जायेगी। गैस्ट फैकल्टी के रूप में रखे जाने वाले कार्मिकों को भुगतान सम्बन्धित विद्यालय में 01- संवेतन उपद में उपलब्ध रिक्त पद के बजट प्रावधान से किया जायेगा।
  • आरक्षण के संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करावें।
  • एक ही पद हेतु एक से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर संविदा नियुक्ति की परियता आवेदक द्वारा प्रस्तुत गत 2 वर्षों के परीक्षा परीणाम एवं सेवा निवृत न्यूनतम आयु के प्रार्थी को प्राथमिकता दी जावेगी।

Vidhya Sambal Yojana Bharti, Vacancy 2022: भर्ती प्रक्रिया 

1. इच्छुक आवेदक रिक्त पदों अनुसार संविदा नियुक्ति हेतु पृथक-पृथक (पदवार / विद्यालयवार) आवेदन प्रस्तुत करेंगे।

2. आवेदन हेतु सत्रांत समाप्ति की तिथि की गणना अनुसार 65 वर्ष से कम उम्र के सेवा निवृत कार्मिक ही पात्र होंगे।

3. आवेदन हेतु संवर्गवार/विद्यालयवार जिले में रिक्त पदों का विवरण मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जावेगा।

4. महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आवेदन हेतु महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के निर्धारित मापदण्ड की योग्यता वाले प्रार्थी ही आवेदन कर सकेंगे।

5. आवेदन हेतु अन्तिम तिथि सूचना प्रकाशित होने के 05 दिवस तक रहेगी।

6. आवेदन सम्बन्धित विद्यालय में ही प्रस्तुत किया जायेगा।

7. अन्तिम तिथि पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। 8. आवेदक द्वारा जिस पद हेतु संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन किया जा रहा है. उसके साथ निम्नांकित दस्तावेज संलग्न किये जाने है

(अ) निर्धारित आवेदन पत्र

(ब) निर्धारित शपथ पत्र

(स) सेवानिवृत्ति के पूर्व के दो वर्षों के परीक्षा परीणाम की प्रमाणित प्रति

(द) आवेदित पद हेतु निर्धारित योग्यता के प्रमाण पत्र। 

Vidhya Sambal Yojana 2022: महत्वपूर्ण तिथियां 

कार्यवाही विवरण

निर्धारित दिनांक

गैस्ट फैकल्टी में संविदा नियुक्ति हेतु रिक्त पदों का आंकलन

18 फरवरी, 2022 तक

गैस्ट फैकल्टी में संविदा नियुक्ति हेतु सूचना प्रकाशन

21 फरवरी, 2022 तक

रिक्त पदों का विवरण चस्पा किया जाना

21 फरवरी, 2022 तक

आवेदन प्राप्त करना 

26 फरवरी, 2022 तक

प्राप्त आवेदनों को संकलित कर नियुक्ति अधिकारी को प्रेषित किया जाना

 02 मार्च, 2022 तक

 नियुक्ति अधिकारी द्वारा संविदा नियुक्ति हेतु प्रस्ताव अनुमोदन / संविदा नियुक्ति हेतु आदेश जारी किया जाना

07 मार्च, 2022 तक


Tags:    

Similar News