MP PAT 2023: मध्यप्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन तारीखों को होंगे एग्जाम
MP PAT 2023: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से मध्यप्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।;
MP Pre Agriculture Test Admit Card: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से मध्यप्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट MP PAT 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। MP PAT Admit Card डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा। जहां अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
MP PAT 2023 Exam Date:
एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट MP PAT 2023 Exam का आयोजन 11 और 12 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पॉलियों में होगा। पहली पहली की परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जबकि दूसरी पॉली का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रश्न पत्र में 2000 एमसीक्यू पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए परीक्षार्थियों को तीन घंटे का समय मिलेगा। दो पॉलियों में आयोजित होने वाली मध्यप्रदेश प्री एग्रील्चर टेस्ट MP Pre Agriculture Test में शामिल होने के लिए पहली पॉली के परीक्षार्थियों को सुबह 7 से 8 बजे के बीच परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। जबकि दूसरी पॉली के परीक्षार्थियों को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक परीक्षा केन्द्र में इंट्री देनी होगी।
MP PAT 2023 Admit Card How to Download:
मध्यप्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है। जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। MP PAT 2023 Admit Card डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा। जहां होम पेज पर एडमिट कार्ड-प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें। यहां पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां जानकारियां दर्ज करते हुए कोड हल करें। अब सर्च बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। जिसे परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।