अपनी शादी में गहनों से लदी थी Sakshi Dhoni
MS Dhoni और Sakshi Dhoni बेस्ट कपल्स है.;
ms dhoni sakshi dhoni
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) फेमस क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक अच्छे फैमलीमैन भी है. MS Dhoni ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाया है. बता दे की धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) एक -दूसरे को बचपन से जानते थे. दोनों के पिता एक साथ एक ही कंपनी में काम करते थे. यही नहीं साक्षी और धोनी दोनों एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे. स्कूल के बाद साक्षी की फैमली देहरादून में शिफ्ट हो गई थी. लेकिन एक बार किस्मत ने फिर धोनी और साक्षी को मिलवाया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षी और धोनी की मुलाक़ात 2007 में मुंबई के ताज होटल में हुई थी. इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेल रहे थे. साक्षी महाराष्ट्र में होटल मैनेजमेंट की स्टूडेंट थीं. पढाई के लास्ट दिन जब साक्षी को पता चला की महेंद्र सिंह धोनी होता ताज में स्टे कर रहे है तो वो अपने एक दोस्त के साथ पहुंच गई थी.
साक्षी को देखते ही महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें पहचान लिया था और उनकी सुंदरता देख घायल हो गए थे. साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी ने एक दूसरे को 2008 से डेट करना शुरू कर दिया था. 2010 में दोनों ने शादी करने का प्लान बनाया था. इसके बाद गुपचुप तरीके से शादी करने की पूरी योजना तैयार हो गई थी. बता दे की धोनी नहीं चाहते थे की मीडिया उनके शादी के बारे में जाने.
साक्षी धोनी ने रेड और ग्रीन कलर का सब्यसाची लहंगा चुना था,जिसको उन्होंने ग्रीन कलर की चोली के साथ पेयर किया था और उनके डबल दुपट्टे में एक दुपट्टे को उनके कंधे पर लपेटा गया था और हैवी वाला दुपट्टा उन्होंने अपने सिर पर डाला था.साक्षी ने अपना ब्राइडल लुक हैवी नेकपीस, एक मांग टीका, नथ और लाल चूड़ियों से कंप्लीट किया था.