RIP Gufi Paintal: नहीं रहे महाभारत के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल

Mahabharat Shakuni Mama Gufi Paintal / Goofy Paintal Death News, महाभारत शकुनी मामा गुफी पेंटल का निधन, RIP Gufi Paintal: सिनेमा जगत से एक दुःखद खबर सामने आ रही है।;

twitter-greylinkedin
Update: 2023-06-05 06:55 GMT
RIP Gufi Paintal: नहीं रहे महाभारत के शकुनि मामा गूफी पेंटल
  • whatsapp icon

BR Chopra Mahabharat Shakuni Mama Gufi Paintal / Goofy Paintal Death News, महाभारत शकुनी मामा गुफी पेंटल का निधन, RIP Gufi Paintalसिनेमा जगत से एक दुःखद खबर सामने आ रही है। बीआर चोपड़ा के फेमस शो 'महाभारत' में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का निधन (Gufi Paintal Death) हो गया है। दिग्गज कलाकार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर गूफी पेंटल के निधन की खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस समेत सिनेमा जगत के कई सितारे अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

'महाभारत' से अभिनेता गूफी पेंटल को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस शो के हर किरदार ने फैंस के दिल में अपनी बेहद अहम जगह बनाई थी। इन कलाकारों में गूफी पेंटल का नाम भी शामिल है। गूफी पेंटल ने शो में शकुनि मामा का किरदार निभाया था। बता दें की आज भी जब भी शकुनि मामा के अभिनय की बात की जाती है, उसमें गूफी पेंटल का नाम जरूर लिया जाता है, लेकिन अब इंडस्ट्री ने अपना नायाब हीरा खो दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले काफी टाइम से उनकी सेहत खराब चल रही थी। अब इसी बीच गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उम्र संबंधी कई बीमारियों जूझ रहे गूफी पेंटल का हृदय गति रुक जाने से हुआ निधन हुआ है।

बता ददन की गूफी के करियर की बात करें तो एक्टर 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ टीवी धारावाहिकों में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार एक्टिंग की दुनियां में कदम रखने से पहले वो इंजीनियर थे और उन्होंने भारतीय सेना में भी काम किया था। उन्होंने मीडिया हाउस भास्कर को जानकारी दी थी की भारत-चीन के युद्ध के दौरान भी कॉलेज में आर्मी की भर्तियां चल रही थीं। मैं हमेशा से आर्मी में जाना चाहता था। पहली पोस्टिंग चीन बॉर्डर पर आर्मी आर्टिलरी में हुई थी।

Tags:    

Similar News