Mandi Bhav: मूंग के दाम में आई तेजी, सोयाबीन में गिरावट, यहां जानें आज का ताजा मंडी भाव

Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव नजर आ रहे हैं। मूंग के दाम में जहां आज तेजी देखने को मिली तो वहीं सोयाबीन के भाव गिर गए।

Update: 2023-04-10 10:52 GMT

Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव नजर आ रहे हैं। मूंग के दाम में जहां आज तेजी देखने को मिली तो वहीं सोयाबीन के भाव गिर गए। डॉलर चना के दाम भी पिछले दिनों की अपेक्षा बढ़ गए। मसूर के दाम में भी गिरावट नजर आई। यहां पर आपको दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अन्य अनाज और सब्जियों के दाम मिलेंगे। इंदौर मंडी में प्रतिदिन मार्केट के हिसाब से रेट में हुए उतार-चढ़ाव की सटीक जानकारी दी जाती है। यहां पर संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट उपलब्ध हैं।

मंडी अनाज भाव

मंडी में आज सोयाबीन के दाम 1125 से 5465, गेहूं 1525 से 2700, गेहूं सुजाता 2450, मक्का 2292, डॉलर चना 4300 से 12650, देसी चना 4250 से 4805, चना कांटा 3925 से 6666, मसूर 4830 से 5390, मूंग 7507, मूंग एवरेज 4630 से 5200, तुअर 6600 से 7465, तुअर सफेद महाराष्ट्र 3930 से 6965, तुअर कर्नाटक 3850 से 7550, निमाड़ी तुअर 3820 से 7250, सरसों 5740 से 5745, सरसों निमाड़ी 3760 से 5060, उड़द बोल्ड 3895 से 600 उड़द मीडियम 3300, हल्का उड़द के दाम 2000 से 2200 रुपए तक रहे।

सब्जी भाव

टमाटर के भाव 400 से 1200, कद्दू 400 से 800, खीरा 600 से 1000, भिंडी 1500 से 2500, पालक 400 से 800, करेला 800 से 1600, लौकी 1500 से 2500, बैगन 300 से 700, फूल गोभी 600 से 1000, अदरक 3000 से 8000, हरी मिर्च 500 से 2000, पपीता 800 से 3000, आम 3000 से 12000, अनानास 2000 से 5000, पत्ता गोभी 100 से 400, सहजन 1000 से 2000, धनिया 600 से 1200, शिमला मिर्च 1000 से 4000, टेंसी 400 से 800, तरबूज 400 से 1000, सेब 2000 से 8000, केला के भाव 800 से 1600 रुपए तक देखने को मिले।

आलू, प्याज, लहसुन रेट

मंडी में एक्स्ट्रा सुपर आलू 13500, गुल्ला आलू 500 से 800, ज्योति आलू 800 से 1100, चिप्सोना आलू 700 से 900, छांटन आलू 600 से 1100 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 700 से 850, सुपर प्याज 600 से 750, एवरेज प्याज 500 से 650 रुपए तक रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 5000 से 7100, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 1500 से 3800 और हलकी लहसुन के भाव 500 से 1500 तक नजर आए। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों की जानकारी के मुताबिक दिए गए हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Tags:    

Similar News