Mandi Bhav: मंडी में घट गए गेहूं के दाम, डॉलर चना व मसूर के भाव बढ़े, यहां पर देखें ताजा मंडी भाव

Mandi Bhav: मंडी में अनाज व सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंडी में आज जहां गेहूं के दाम घट गए तो वहीं डॉलर चना और मसूर के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

Update: 2023-04-24 11:04 GMT

Mandi Bhav: मंडी में अनाज व सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंडी में आज जहां गेहूं के दाम घट गए तो वहीं डॉलर चना और मसूर के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। सोयाबीन के दाम भी बीते दिनों के मुकाबले बढ़ गए। यहां पर आपको दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों सहित विभिन्न अनाजों और सब्जियों के दाम देखने को मिल जाएंगे। यहां हम आपको इंदौर मंडी का ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान करते हैं। यहां पर प्रतिदिन मार्केट के हिसाब से रेट में आए उतार-चढ़ाव की सटीक जानकारी मिल जाएगी। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां पर उपलब्ध हैं।

मंडी अनाज भाव

मंडी में सोयाबीन के भाव 2305 से 5435 रुपए, गेहंू 1860 से 2900, गेहूं सुजाता 2460, मक्का 1640 डॉलर चना 3500 से 10610, देसी चना 4500 से 6185, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 5240, मूंग 6500, मूंग एवरेज 4680 से 5200, तुअर 5450 से 7105, तुअर सफेद महाराष्ट्र 3980 से 6965, तुअर कर्नाटक 3860 से 7550, निमाड़ी तुअर 3870 से 7250, सरसों 5790, सरसों निमाड़ी 3790 से 5060, उड़द बोल्ड 5700, उड़द मीडियम के दाम 3650 रुपए रहे।

सब्जी भाव

टमाटर के दाम 400 से 1000, कद्दू 400 से 800, खीरा 600 से 1000, भिंडी 800 से 2000, पालक 400 से 800, करेला 800 से 2000, लौकी 800 से 1600, बैगन 400 से 1000, फूलगोभी 800 से 2000, अदरक 3000 से 7500, हरी मिर्च 800 से 2000, पपीता 800 से 2800, अनानास 1500 से 4500, पत्तागोभी 100 से 400, सहजन 1000 से 2000, धनिया 600 से 1000, शिमला मिर्च 800 से 1600, टेंसी 300 से 800, तरबूज 300 से 1200, खरबूजा 800 से 1800, सेब 2000 से 8000, केला के भाव 800 से 2400 रुपए तक नजर आए।

आलू, प्याज, लहसुन रेट

सब्जियों के दामों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक्स्ट्रा सुपर आलू 13500 रुपए, गुल्ला आलू 500 से 700, ज्योति आलू 900 से 1200, चिप्सोना आलू 600 से 1250, छांटन आलू के दाम 600 से 900 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 700 से 850, सुपर प्याज 650 से 800, एवरेज प्याज के दाम 500 से 650 रुपए तक रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 5000 से 7100, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 1500 से 3800 और हलकी लहसुन के रेट 500 से 1500 रुपए तक देखने को मिले। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Tags:    

Similar News