Mandi Bhav: सोयाबीन व देसी चना के दाम में तेजी, मूंग के भाव गिरे, यहां पर जानें मंडी के सटीक रेट

Mandi Bhav: अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। इंदौर मंडी में मूंग के दाम गिर गए तो वहीं सोयाबीन के दाम बीते दिनों के मुकाबले बढ़ गए।

Update: 2023-05-01 11:43 GMT

Mandi Bhav: अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। इंदौर मंडी में मूंग के दाम गिर गए तो वहीं सोयाबीन के दाम बीते दिनों के मुकाबले बढ़ गए। डॉलर चना और देसी चना के दाम में भी उछाल देखने को मिला। यहां प्रतिदिन मार्केट के हिसाब से रेट में आए उतार चढ़ाव की सटीक जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जी के दाम यहां पर आपको मिल जाएंगे।

आज का अनाज भाव

मंडी में आज सोयाबीन 1680 से 5380, गेहूं 1475 से 3051, गेहूं सुजाता 2460, मक्का 1425, डॉलर चना 4000 से 12005, देसी चना 4500 से 7575, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 5240, मूंग 6500 से 9160, मूंग एवरेज 3590 से 5200, तुअर 5000 से 5960, तुअर सफेद महाराष्ट्र 4200 से 6965, निमाड़ी तुअर 3890 से 7250, सरसों 3600 से 5985, सरसों निमाड़ी 3780 से 5060, उड़द बोल्ड 2590, उड़द मीडियम 3550, हलका उड़द के दाम 2780 से 2200 रुपए तक रहे।

मंडी सब्जी भाव

सब्जी में टमाटर 400 से 1200, कद्दू 300 से 600, खीरा 600 से 1000, भिंडी 800 से 2000, पालक 300 से 600, करेला 800 से 1600, लौकी 800 से 1600, बैगन 300 से 600, फूल गोभी 800 से 2000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 600 से 2000, पपीता 600 से 2000, अनानास 1500 से 4000, पत्ता गोभी 100 से 300, सहजन 1000 से 2500, धनिया 600 से 1200, शिमला मिर्च 800 से 1600, टेंसी के दाम 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि तरबूज 300 से 1000, खरबूजा 500 से 1500, सेब 2000 से 8000, केला के दाम 600 से 2000 रुपए तक रहे।

आलू, प्याज, लहसुन रेट

एक्स्ट्रा सुपर आलू के दाम 800 से 1100, गुल्ला आलू 500 से 700, ज्योति आलू 900 से 1200, चिप्सोना आलू 600 से 1250, छांटन आलू 600 से 900 रुपए तक नजर आए। वहीं एक्स्ट्रा सुपर प्याज 800 से 900, सुपर प्याज 650 से 800, एवरेज प्याज 500 से 650 तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 5000 से 7100, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 1500 से 3800 और हलकी लहसुन के दाम 500 से 1500 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जिसमें उतार चढ़ाव हो सकता है।

Tags:    

Similar News