Mandi Bhav: मंडी में डॉलर चना व देसी चना के दाम बढ़े, मूंग के भाव में आई गिरावट, यहां पर जानें ताजा मंडी भाव

Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दामों में लगातार बदलाव हो रहा है। डॉलर चना और देसी चना के दाम जहां बढ़ गए तो वहीं मूंग के भाव में गिरावट नजर आई।

Update: 2023-04-26 11:02 GMT

मंडी में अनाज और सब्जियों के दामों में लगातार बदलाव हो रहा है। डॉलर चना और देसी चना के दाम जहां बढ़ गए तो वहीं मूंग के भाव में गिरावट नजर आई। सोयाबीन के दाम में भी बीते दिनों की अपेक्षा गिरावट दर्ज की गई। इंदौर मंडी में आए दामों में उतार-चढ़ाव की जानकारी यहां पर आपको प्रदान की जाती है। यहां पर दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों अनाज व सब्जियों के दाम भी मिल जाएंगे। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां पर उपलब्ध हैं।

मंडी अनाज भाव

मंडी में सायोबीन के दाम भी बीते दिनों के अपेक्षा गिर गए। मंडी में सोयाबीन के दाम 1500 से 5325, गेहूं 1700 से 2952, गेहूं सुजाता 2460, मक्का 1720, डॉलर चना 5000 से 11260, देसी चना 3980 से 5645, चना कांट 4375 से 6466, मसूर 5240, मूंग 2700 से 7515, मूंग एवरेज 3000 से 5200, तुअर 4385 से 7210, तुअर कर्नाटक 3860 से 7550, तुअर सफेद महाराष्ट्र 3980 से 6965, तुअर कर्नाटक 3860 से 7550, निमाड़ी तुअर 3870 से 7250, सरसों 5790, सरसों निमाड़ी 3790 से 5060, उड़द बोल्ड 2500, उड़द मीडियम 3500, हलका उड़द के दाम 2750 से 2200 रुपए तक रहे।

आज का सब्जी भाव

सब्जियों में टमाटर 400 से 1600, कद्दू 400 से 800, खीरा 600 से 1000, भिंडी 1000 से 4000, पालक 400 से 800, करेला 1000 से 2500, लौकी 800 से 1600, बैगन 400 से 800, फूल गोभी 800 से 2000, अदरक 3000 से 7500, हरी मिर्च 1000 से 2500, पपीता 600 से 2000, अनानास 1500 से 4500, पत्ता गोभी 100 से 400, सहजन 1000 से 2500, धनिया 600 से 1200, शिमला मिर्च 800 से 2000, टेंसी 300 से 800 रुपए तक रहे। जबकि तरबूज 300 से 1000, खरबूजा 600 से 1600 रुपए तक नजर आए।

आलू, प्याज, लहसुन भाव

मंडी में आज एक्स्ट्रा सुपर आलू के दाम 800 से 1100, गुल्ला आलू 500 से 700, ज्योति आलू 900 से 1200, चिप्सोना आलू 600 से 1250, छांटन आलू 600 से 900 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 800 से 900, सुपर प्याज 650 से 800, एवरेज प्याज के दाम 500 से 650 रुपए तक नजर आए। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 5000 से 7100, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 1500 से 3800 और हलकी लहसुन के भाव 500 से 1500 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Tags:    

Similar News