LPG Price Hike: वैश्विक स्तर पर गैस की समस्या होने से बढ़ाई जा सकती है, रसोई गैस की कीमतें

LPG Price Hike: बढ़ती महंगाई से आम जनता बहुत परेशान है। बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक बार फिर से बड़ा झटका लग सकता है।

Update: 2022-02-22 11:57 GMT

LPG Price 

LPG Price Hike: बढ़ती महंगाई से आम जनता बहुत परेशान है। बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक बार फिर से बड़ा झटका लग सकता है। पेट्रोल और डीजल के बाद अब रसोई गैस की उपभोक्ताओं की जेब ढीली करने वाली है। अप्रैल से खाना बनाना और भी महंगा हो सकता है। दुनियाभर में गैस की भारी किल्लत हो रही है और अप्रैल में इसका असर भारत पर भी दिखने वाला है। जिससे यहां भी गैस की कीमतें दोगुनी हो सकती है।

यूक्रेन संकट के कारण गैस की कीमतों में तेजी आ सकती है

रूस, यूरोप को गैस सप्लाई करने का एक सबसे बड़ा स्रोत है, यूक्रेन संकट के कारण उस पर असर पड़ सकता है। वैश्विक अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी के प्रकोप से बाहर जरूर निकल रही है। लेकिन दुनिया भर में ऊर्जा की बढ़ती मांग के कारण इसकी आपूर्ति में कमी आ रही है। यही कारण है कि गैस की कीमतों में काफी तेजी आई है।

वैश्विक स्तर पर गैस की समस्या से बढ़ी कीमतें

वैश्विक स्तर पर गैस की किल्लत होने से सीएनजी, पीएनजी और बिजली की कीमतें बढ़ जाएंगी। इसके साथ ही वाहन चलाने के साथ फैक्ट्रियों में उत्पादन की लागत भी बढ़ सकती है। सरकार के फर्टिलाइजर सब्सिडी बिल में भी इजाफा हो सकता है। इन सबका असर आम उपभोक्ता पर ही पड़ने वाला है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार

यूक्रेन संकट के कारण जंग की स्थिति बन सकती है जिसका असर गैस पर भी हो रहा है। वैश्विक स्तर गैस की कमी का असर अप्रैल से दिखने लगेगा। अब सरकार नेचुरल गैस की घरेलू कीमतों में बदलाव करेगी।

एक्सपर्ट्स के अनुसार 2.9 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 6 से 7 डॉलर किया जा सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनुसार गहरे समुद्र से निकलने वाली गैस की कीमत 6.13 डॉलर से बढ़कर करीब $10 हो जाएगी। कंपनी अगले महीने कुछ गैस की नीलामी करेगी। इसके लिए उसने फ्लोर प्राइस को क्रूड ऑयल से जोड़ा है, जो अभी $14 प्रति एमएमबीटीयू है। 

Tags:    

Similar News