Kiwi Ki Kheti: कीवी की खेती मतलब नोटों की खेती, जानें कैसे और कहां करें कीवी की खेती

Kiwi Ki Kheti: कहते हैं कीवी की खेती के बाद किसान की गरीबी कई पीढ़ियों के लिए दूर हो जाती है।

Update: 2022-08-29 12:52 GMT

Kiwi Ki Kheti In Hindi: आजकल कीवी की खेती को नोटों की खेती कहा जाता है, मतलब जो किसान कीवी की खेती (Kiwi Farming) कर रहा है मतलब वह फल नहीं पैदा कर रहा वह रुपए पैदा कर रहा है। क्योंकि कीवी की खेती के बाद किसान की गरीबी कई पीढ़ियों के लिए दूर हो जाती है। आज हम कीवी की खेती के संबंध में जानकारी लेंगे। क्योंकि कीवी की खेती बड़े मुनाफे की खेती है।

बाजार में बहुत है डिमांड

कीवी की बाजार में बहुत डिमांड है। यह एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट और होता है। टीवी का सेवन करने से टीवी यूनिट बहुत होती है। नहीं सब गुणों की वजह से लोगों के बीच कीवी मनचाहा फल बना हुआ है। लोग इसकी मुंह मांगी कीमत देते हैं।

यहां हो रही खेती

Kiwi Ki Kheti Kaha Hoti hai: कीवी की खेती भारत के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नागालैंड, केरल, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय जैसे राज्यों हो रही है। कीवी की खेती कम लागत पर की जा सकती है। वहीं मुनाफे के बारे में तो आप समझ चुके होंगे।

ऐसे करें कीवी की खेती

Kiwi Ki Kheti kaise Karen: कीवी की खेती करने के लिए किसानों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। कीवी के पौधों को वडिंग विधि, ग्राफ्टिंग विधि या फिर लियरिंग विधि के द्वारा किया जा सकता है। जिस जगह पर इस पौधे को लगाना है वहां पर गड्ढा खोदकर आलू साड़ी खाद मिट्टी लकड़ी का बुरादा और कोयले का चुरा डाले। के मौसम में 10 से 15 दिन के बीच सिंचाई करें।

5 वर्ष में हो जाता है तैयार

Kiwi Ka Poudha kitne saal me phal dene lagta hai: कीवी का पौधा लगाने के 4 से 5 वर्ष में तैयार हो जाता है। अगर आप इस पौधे को अपने घर में अपने उपयोग के लिए लगाए हैं तो बड़े आराम से 5 वर्ष में फल प्राप्त होने लगता है। लेकिन अगर व्यवसायिक दृष्टि से इस पौधे को लगाया गया है तो 6 से 7 वर्ष में पर्याप्त फल मिलना शुरू हो जाता है।

1 फल की कीमत 35 रुपए

Kiwi Fruit Price: कीवी का एक फल 25 से लेकर 35 रुपए तक में बिकता है। कई बार तो इसकी कीमत और भी ज्यादा हो जाती है। कोरोना काल में कीवी ढूंढने से नहीं मिल रहा था। उस समय एक फल की कीमत 50 से 60 रुपए प्रतिफल तक पहुंच गया था। ऐसे में आप कीवी से होने वाले फायदे के संबंध में सोच सकते हैं।

Tags:    

Similar News