Sandalwood Farming: 1 एकड़ में इस पौधे की खेती कर कमाए 60 लाख रुपए, पढ़ें पूरी जानकारी और स्कीम

Sandalwood Farming In India: आज देश के पढ़े लिखे युवा किसान इस खेती को अपनाकर पैसा बना रहे हैं।

Update: 2022-07-10 12:57 GMT

Sandalwood Farming in India: अगर आप उन्नत किस्म की खेती करना चाहते हैं। पुरानी और पीढ़ियों से चली आ रही परंपरागत खेती को टाटा बाय-बाय करना चाहते हैं तो इस खेती को अवश्य अपनाएं। क्योंकि हम जो खेती बताने जा रहे हैं वह आपको 1 एकड़ में 60 लाखों रुपए तक की आमदनी दे सकता है। आज देश के पढ़े लिखे युवा किसान इस खेती को अपनाकर पैसा बना रहे हैं। अगर आप भी खेती से पैसा कमाने की इच्छा रखते हैं तो इस खेती को अवश्य अपनाएं।

सफेद चंदन की करें खेती

कहा गया है कि अगर आपके पास कोई खाली पड़ा प्लाट बेकार पड़ा हुआ है तो उसमें आप सफेद चंदन की खेती कर पैसा कमा सकते हैं। अगर सफेद चंदन की खेती करीब 1 एकड़ में की जाए तो उससे करीब 60 लाख रुपए तक की आमदनी मिल जाएगी (Sandalwood Tree Profit Per Acre)। वही चंदन की खेती में एक लाख तक खर्च करना पड़ेगा।

सफेद चंदन का उपयोग औषधि बनने के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुओ के निर्माण में किया जाता है। सफेद चंदन का उपयोग इत्र बनाने में, साबुन बनाने में, परफ्यूम में तथा अन्य कई कार्यों में उपयोग किया जाता है।

सरकार देती है सहयोग

जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार (Hariyana Government) चंदन की खेती (Sandalwood Cultivation) करने पर आर्थिक सहयोग उपलब्ध करवाती है। सरकार चंदन की खेती करने पर किसानों को पौधा खरीदने के लिए, पानी का टैंक बनवाने और ड्रिप सिंचाई योजना विकसित करने के लिए सब्सिडी प्रदान करती है। उर्वरक का ज्यादा उपयोग नहीं होता। ऐसे में चंदन के पौधे को कम लागत पर तैयार किया जा सकता है।

ले सकते हैं अतिरिक्त आय

अगर आप चंदन की खेती 1 एकड़ में कर रहे हैं तो पौधे से पौधे की दूरी करीब 4 से 5 वर्ग फिट रखनी होती है। ऐसे में पौधरोपण के पश्चात आप चाहे तो बीच में खाली पड़ी जमीन का उपयोग अन्य फसलों के उत्पादन में कर सकते हैं। जिससे आपको नियमित आमदनी प्राप्त होती रहेगी।

Tags:    

Similar News