MP उप चुनाव: ग्वालियर चम्बल की जनता भूखा रह सकती है, लेकिन असम्मान बर्दाश्त नहीं कर सकती: नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम ने साफ किया कि नारी के खिलाफ कमलनाथ द्वारा दिया गया बयान उन्हें महंगा पड़ेगा। वह भले ही अब अपने बयान पर खेद प्रकट कर रहे हो, लेकिन;

Update: 2021-02-16 06:36 GMT
MP उप चुनाव: ग्वालियर चम्बल की जनता भूखा रह सकती है, लेकिन असम्मान बर्दाश्त नहीं कर सकती: नरोत्तम मिश्रा
  • whatsapp icon

MP उप चुनाव: ग्वालियर चम्बल की जनता भूखा रह सकती है, लेकिन असम्मान बर्दाश्त नहीं कर सकती: नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। आगामी 3 नवम्बर को प्रदेश के 28 विधानसभा में उप चुनाव होने हैं। जिसके लिए कांग्रेस एवं भाजपा पार्टी के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। सभाएं कर रहे हैं। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बीते दिनों कमलनाथ ने सुरेश राजे के पक्ष में ग्वालियर क्षेत्र के डाबरा में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।

इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को ‘आइटम‘ कहर सम्बोधित किया। जिसके बाद से प्रदेश के राजनीतिक गलियारें में भू-चाल आ गया। भाजपा के सभी नेताओं ने इसका पूरी तरह से विरोध किया। मौन धरना, दिया, कांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखा। साथ ही स्पष्ट किया कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रीवा: नायब तहसीलदार की तबियत बिगड़ी SGMH में भर्ती, बैंक प्रबंधक भी…

कमलनाथ के इस बयान का गैर राजनीतिक लोगों ने भी विरोध किया। हर तरफ से हो रहे विरोध के बाद कमलनाथ आज बैकफुट पर आए और उन्होंने अपने इस बयान पर खेद प्रकट किया है। जिस पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर से उन पर निशाना साधा है।

ट्वीटर पर वायरल हो रहे एक वीडियो नरोत्तम ने साफ किया कि नारी के खिलाफ कमलनाथ द्वारा दिया गया बयान उन्हें महंगा पड़ेगा। वह भले ही अब अपने बयान पर खेद प्रकट कर रहे हो, लेकिन आगामी 3 नम्वबर को होने वाले चुनाव में जनता उन्हें छोड़ेगी। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग की जनता भूखा रह सकती है। लेकिन असम्मान बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। वह कमलनाथ को सबक जरूर सिखाएंगी।

श्री मिश्र ने कहा कि वह जिस समाज में लम्बे समय से रह रहे हैं उन्हें तो यह मालूम होना चाहिए हमारे समाज में महिलाओं को सबसे पहले रखा गया हैं। उन्हें उच्च सम्मान दिया गया है। हमारी संस्कृति में महिलाओं को पूजा गया है।

श्री मिश्र कहते है कि पैसा चाहिए लक्ष्मी जी के पास जाइए, ज्ञान चाहिए सरस्वती जी के पाए जाइए एवं ताकत चाहिए तो दुर्गा जी के पास जाइए। ऐसे में कमलनाथ द्वारा महिलाओं का अपमान करना क्षमा योग्य नहीं हैं। इस अपमान का जनता बदला लेकर रहेगी।

गुटका या पान खाते हैं तो हो जाइए सावधान, रेलवे स्टेशन पर थूकते मिले तो लगेगा इतना जुर्माना

Similar News