विश्व

ISI Chief Faiz Hameed: कौन है फैज हामिद? पाक आर्मी में बोलती थी तूती, अब हुए गिरफ़्तार....

ISI Chief Faiz Hameed: कौन है फैज हामिद? पाक आर्मी में बोलती थी तूती, अब हुए गिरफ़्तार....
x
ISI Chief Faiz Hameed Arrest: फैज हामिद पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड तीन सितारा जनरल हैं। फैज हामिद 2019 से 2022 तक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख रहे हैं।

ISI Chief Faiz Hameed Kaun Hai, ISI Chief Faiz Hameed In Hindi, faiz hameed isi chief, faiz hameed arrest, faiz hameed latest news, faiz hameed news, faiz hameed news in hindi, faiz hameed arrest reason, faiz hameed isi, faiz hamid arrest: फैज हामिद पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड तीन सितारा जनरल हैं। फैज हामिद 2019 से 2022 तक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख रहे हैं। वह आईएसआई के 24वें डायरेक्टर जनरल थे। सेना में भर्ती होने के बाद फैज हमीद को बलूच रेजिमेंट में कमीशन दिया गया था। उन्होंने पाकिस्तानी सेना के 16वीं इन्फैंट्री डिवीजन पानो अकील के जीओसी के रूप में कार्य किया था। उन्होंने 10 दिसंबर 2022 को समय से पहले रिटायर होने से पहले पेशावर में XXXI कोर के कमांडर के रूप में अंतिम बार कार्य किया था।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के पूर्व प्रमुख रहे लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद को सेना ने गिरफ्तार कर लिया है. फैज की गिरफ्तारी की पुष्टि पाकिस्तानी सेना के विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने की है. इनको पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी माना जाता है.

पाकिस्तानी सेना ने अपने बयान में कहा है कि फैज हामिद के खिलाफ शिकायतों का पता लगाने के लिए एक विस्तृत जांच की गई थी। बयान में आगे यह भी कहा गया है कि फैज हामिद के खिलाफ पाकिस्तान सेना अधिनियम के प्रावधानों के तहत उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। सेना ने कहा है कि फैज हामिद के खिलाफ पाकिस्तान सेना अधिनियम के उल्लंघन के कई मामले भी साबित किए गए हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू की गई है।

Next Story