LIC : वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3 बेस्ट पॉलिसी, देखें नाम

LIC वरिष्ठ नागरिकों को कई पॉलिसी ऑफर करती है।
2017 में प्रधानमंत्री वय वंदना योजना शुरू की गई थी और इसे पहले ही 31 मार्च, 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया था। यह 7.4% रिटर्न की गारंटी रिटर्न देती है।
पॉलिसी के फीचर्स - इस पॉलिसी के लिए आधार जरूरी है। इसमें अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है।
तीन साल के बाद ये पॉलिसी रद्द की जा सकती है। आप इस योजना पर पॉलिसी खरीदने के बाद लोन भी ले सकते हैं।
आपको तीन साल बाद पर्चेज प्राइस के 75 फीसदी तक लोन मिल सकता है।
न्यू जीवन शांति सिंगल प्रीमियम एन्युटी है। इस तरह की बीमा पॉलिसी को खरीदने के लिए एक बार के निवेश की आवश्यकता होती है।
एकमुश्त राशि आम तौर पर कम से कम एक लाख रु होती है। पेमेंट एक निश्चित समयावधि के बाद शुरू होती है।
बीमा से जुड़े मिथकों को दूर करने के लिए 'वन प्रीमियम पॉलिसी' तैयार की गई थी। सिंगल भुगतान पॉलिसी वह होती है जिसमें शुरुआत में एकमुश्त भुगतान किया जाता है।
सिंगल पेमेंट पॉलिसी कई तरह की होती है। इस तरह की पॉलिसी 5 से 20 साल तक चल सकती है।
इस पॉलिसी में एन्युटी का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक आधार पर किया जा सकता है
Author : Akash dubey
Explore