टॉप-10 भारतीय दानवीरों की लिस्ट 2022

भारत के सबसे बड़े दानवीरों की लिस्ट गुरुवार (20 अक्टूबर) को जारी कर दी गई है। एडलगिव हुरुन इंडिया फिलैन्थ्रॉपी लिस्ट 2022 के मुताबिक, HCL के फाउंडर शिव नाडर सबसे ज्यादा दान देने वाले अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं।
आइये जानते हैं भारत के TOP-10 दानवीरों के बारे में...
10. अनिल मणिभाई नाइक (लार्सन एंड टुब्रो के ग्रुप चेयरमैन एएम नाइक)
लार्सन एंड टुब्रो के ग्रुप चेयरमैन एएम नाइक ने हेल्थकेयर सेक्टर में 142 करोड़ रुपए का दान दिया। वे इस लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं।
9. नंदन नीलेकणी (इंफोसिस)
इंफोसिस के नंदन नीलेकणी 159 करोड़ रुपए के डोनेशन के साथ लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं।
8. अनिल अग्रवाल एंड फैमिली (वेदांत रिसोर्सेज के चेयरमैन)
165 करोड़ रुपए के डोनेशन के साथ अनिल अग्रवाल एंड फैमिली इस लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं। अनिल अग्रवाल वेदांत रिसोर्सेज के चेयरमैन हैं। उन्होंने भी डिजास्टर रिलीफ फंड में यह पैसा डोनेट किया है।
7. गौतम अडाणी एंड फैमिली
गौतम अडाणी ने 190 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया और वह लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं। अडाणी फाउंडेशन ने डिजास्टर रिलीफ फंड में यह पैसा दान किया है।
6. राधा और एन एस पार्थसारथी
माइंडट्री के राधा और एन एस पार्थसारथी 6वें नंबर पर हैं। उन्होंने भी हेल्थकेयर सेक्टर में 213 करोड़ रुपए ही डोनेट किए हैं।
5. सुष्मिता और सुब्रतो बागची
IT कंपनी माइंडट्री के ही सुष्मिता और सुब्रतो बागची पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने हेल्थकेयर सेक्टर में 213 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं।
4. कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमिली (आदित्य बिड़ला ग्रुप)
कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमिली ने 242 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया। वे इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। आदित्य बिड़ला ग्रुप ने हेल्थकेयर सेक्टर में यह डोनेशन किया।
3. मुकेश अंबानी एंड फैमिली (रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन)
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अंबानी ने भी एजुकेशन के क्षेत्र में 411 करोड़ रुपए दान किए।
2. अजीम प्रेमजी
484 करोड़ रुपए के डोनेशन के साथ अजीम प्रेमजी लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। बीते साल की तुलना में अजीम प्रेमजी के डोनेशन में 95% की गिरावट आई है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने एजुकेशन के क्षेत्र में 484 करोड़ का दान दिया। वहीं पिछले साल उन्होंने 9,713 करोड़ रुपए डोनेट किए थे।
1. शिव नाडर एंड फैमिली (HCL Technologies Founder)
HCL टेक्नोलॉजीज के फाउंडर-चेयरमैन शिव नाडर एंड फैमिली लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। नाडर ने एज्युकेशन के क्षेत्र में 1,161 करोड़ रुपए का दान दिया है।