उत्तरप्रदेश

Viral Marriage: एक लड़की को ब्याहने पहुंचे दो दूल्हे, एक ने डाला वरमाला तो दूसरे के साथ हुई विदाई

Viral Marriage: एक लड़की को ब्याहने पहुंचे दो दूल्हे, एक ने डाला वरमाला तो दूसरे के साथ हुई विदाई
x
Uttarpradesh Etah Viral Marriage News:  उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के एटा जिले (Etah District) में एक अनोखी शादी देखने को मिली। जिसके बारे में जानकारी होने के बाद आप हैरान और परेशान हो जायेंगे। लेकिन यह कोई बनावटी बात नही हकीकत की घटना है।

जहां एक लडकी को ब्याहने दो दूल्हे बारात लेकर पहुंच गये। पहले तो काफी विवाद हुआ लेकिन बाद में पता यह चलता है कि लडकी ने पहले दूल्हे के गले में वरमाल पहना दी तो वहीं दूसरे के साथ सात फेरे लेकर विदा हो गई।

उम्र मे ज्यादा बड़ा था पहला दूल्हा

जानकारी के अनुसार दोनो बारात एटा जिले के सिरांव गांव में पहुंची थी। दोनो दूल्हे एक ही जिले के अलग-अलग गांवों से आई थी। बताया गया है कि पहली बारात मिरहची थाना क्षेत्र के गांव जिन्हेंरा से आई थी।

जिसमें लडके की उम्र ज्यादा होने से लडकी ने शादी से इंकार कर दिया था। लेकिन इसके पहले वरमाला का कार्यक्रम हो चुका था।

लडके के पिता ने शादी न होने से नाराज होकर मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी। जिसके बाद पुलिस लडकी के पिता को गिरफतार कर अपने साथ ले गई

दूसरे के साथ हुई शादी

जानकारी के अनुसार दूसरे दूल्हे की बारात अवागढ़ थाना क्षेत्र के नरौरा गांव से पहुंची थी। बारात लेकर पहुंचे दूसरे दूल्हे ने लडकी के साथ सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंधने केे बाद दूसरे दूल्हे के साथ दुल्हन की बिदाई हो गई।

पुलिस मे दर्ज हुआ मामल

पहले दूल्हे के साथ शादी न होने पर पहले तो काफी विवाद हुआ। दोनेा पक्ष अपस में भिडे रहे। लेकिन बाद में दूल्हे के पिता ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

जिसमें दूल्हे के पिता ने बताया कि शादी के नाम पर पैसा ऐंठने के बाद शदी न करते हुए उसके साथ धोखा किया गया है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुल्हन के पिता को गिरफतार कर लिया है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story