- Home
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- UP Zila Panchayat...
UP Zila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021 : यूपी के जिला पंचायतों मे भाजपा को जबरदस्त बढ़त, कमजोर पड़ी सपा
UP Zila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021 : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम ने एक बार फिर यूपी की सियासत में चर्चा गर्म कर दी है। जैसे-जैसे परिणाम आ रहे। उसमें कमल खिलता जा रहा। जबकि सपा की साईकिल कमजोर पड़ती जा रही है।
53 जिलों में वोटिंग
यूपी के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए वोटिंग की गई। प्रारंभिक रुझानों से पता चला है कि 46 जिलों में भाजपा ने जिला पंचायत चुनावों में बाजी मार ली है, वहीं सिर्फ 5 सीटों पर ही समाजवादी पार्टी को सफलता मिली है।
22 जिलों में निर्विरोध अध्यक्ष
दरअसल उत्तरप्रदेश के 75 जिलों में से 22 जिला पंचायत अध्यक्षों को निर्विरोध चुना गया है। जिसमें से 21 जिलों में भाजपा के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गये है। तो वही मतदान में भी भाजपा उम्मीदवारो को ही बहुमत मिल रहा है।
जिन जिलों में भाजपा के कम सदस्य थे, वहां भी निर्दलीयों की मदद से भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हासिल कर ली है। जिला पंचायत के चुनाव परिणाम आने के बाद अगले वर्ष होने यूपी में विधानसभा चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है।