उत्तरप्रदेश

जब दूल्हे के खड़े होने के स्टाइल देख ठनका दुल्हन का माथा, कहा-सुनाओं दो का पहाड़ा, फिर..

Manoj Shukla
2 May 2021 12:08 AM GMT
जब दूल्हे के खड़े होने के स्टाइल देख ठनका दुल्हन का माथा, कहा-सुनाओं दो का पहाड़ा, फिर..
x
उत्तर प्रदेश। शादी में जयमाले के दौरान कई बार आपने विवाद व हंगामे होने की बातें सुनी होगी। लेकिन उत्तर प्रदेश के एक जिले से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां दुल्हन ने सिर्फ इस बात के चलते शादी से इंकार कर दिया कि दुल्हा 2 का पहाड़ा नहीं सुना सका। फिर क्या था घंटों आरजू, मिन्नते चली।

उत्तर प्रदेश। शादी में जयमाले के दौरान कई बार आपने विवाद व हंगामे होने की बातें सुनी होगी। लेकिन उत्तर प्रदेश के एक जिले से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां दुल्हन ने सिर्फ इस बात के चलते शादी से इंकार कर दिया कि दुल्हा 2 का पहाड़ा नहीं सुना सका। फिर क्या था घंटों आरजू, मिन्नते चली। लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। अंततः मामला थाने पहुंचा। जहां दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई गई। बाद में बारातियों को बैरंग ही लौटना पड़ा।

जब दूल्हे के खड़े होने के स्टाइल देख ठनका दुल्हन का माथा, कहा-सुनाओं दो का पहाड़ा, फिर..यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जिला महोबा थाना खरेला के बल्लांय गांव का है। जहां रतीराम अहिरवार ने अपनी बेटी माया की शादी महोबकंठ थाने के धवार गांव में रंजीत अहिरवार के पुत्र रामकिशुन के साथ तय की। बारात 30 अप्रैल को दुल्हन के घर पहुंची। जहां शादी की पूरी तैयारियां थी। स्टेज सजा हुआ था। दुल्हन जयमाले के लिए स्टेज पर पहुंची। जैसे ही दुल्हन स्टेज पर पहुंची वह दूल्हे के खड़े होने के स्टाइल को देख उसका माथा ठनक गया। वह समझ गई कि दुल्हा अशिक्षित है। उसने स्टेज पर पहुंचते ही दूल्हे से दो का पहाड़ा सुनाने को कहा। दुल्हन का सवाल सुनकर दूल्हा बंगले झांकने लगा। दूल्हे की पोल खुल गई।

वह दुल्हन के सवालों का जवाब देने में असफल साबित हुआ। लिहाजा दुल्हन ने सात दूल्हे के साथ 7 फेरे लेने से इंकार कर दिया। फिर क्या था दोनों पक्षों की तरफ से घंटों समझाइश का दौर चला। लेकिन दुल्हन किसी भी हाल में शादी के लिए तैयार नहीं हुई। दुल्हन शिक्षित थी। घंटों हंगामे का दौर चला। जब बात किसी भी तरह से नहीं बनी तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कराई। दुल्हन पक्ष द्वारा शादी में खर्च किए गए 4 लाख रूपए पुलिस ने वापस कराए।

दुल्हन के इस निर्णय की जहां कुछ लोगों ने सराहना की तो कुछ लोगों का यह भी कहना था कि शादी तय करने से पहले तय पता कर लेना चाहिए था कि दुल्ह शिक्षित है या फिर अशिक्षित। दुल्हन के शिक्षा के अनुसार ही पिता को दूल्हे की तलाश करनी चाहिए। तो वहीं पूरे मामले में थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव का कहना है कि शादी के दौरान दोनों पक्षों में विवाद होने के चलते शादी नहीं हो सकी हैं। लिहाजा दोनों पक्षों में सुलह कराई गई हैं और दूल्हे को बिना शादी के ही लौटना पड़ा।

KATNI : अस्पताल के वाहन स्टैण्ड में मची लूट, वसूल रहे मनमानी शुल्क

कास्टिंग काउच पर एक्ट्रेस ईशा अग्रवाल ने किया खुलासा- कहा मेरे साथ..

Next Story