उत्तरप्रदेश

UP Free Laptop Yojana: 20 लाख छात्रों को फ्री लैपटॉप देगी योगी सरकार, यहाँ पढ़े लेटेस्ट अपडेट

UP Vridha Pension Yojana
x
UP Free Laptop Yojana: योगी सरकार 20 लाख छात्रों को फ्री लैपटॉप देने जा रही है। जिसकी वितरण प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।

UP Free Laptop Yojana: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में छात्रों को फ्री लैपटॉप (Free Laptop) बांटने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है नवंबर के महीने में छात्रों को लैपटॉप वितरित कर दिया जाएगा। फ्री लैपटॉप वितरण से संबंधित जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश के छात्र सीएमओ के आधिकारिक वेबसाइट (UP Fee Laptop Yojana Official Website) पर जाकर जानकारी एकत्र कर सकते हैं। सरकार द्वारा तैयार की गई लिस्ट के अनुसार लगभग 20 लाख उत्तर प्रदेश के छात्रों को लैपटॉप वितरित किया जाना है।

दीपावली का तोहफा

दीपावली के समय जैसे ही उत्तर प्रदेश में फ्री लैपटॉप (Free Laptop) बांटने की जानकारी सोशल मीडिया में वायरल हुई जिसे छात्र योगी सरकार का दीवाली तोहफा मान रहे हैं। प्रदेश सरकार में लैपटॉप वितरण के लिए चल रही तैयारी को देखकर माना जा रहा है कि दिवाली के बाद नवंबर के या फिर दिसंबर के महीने में छात्रों को फ्री लैपटॉप वितरित किया जाएगा।

UP Free Laptop Yojana: शुरू हुआ सर्वे का कार्य

लैपटॉप वितरण के लिए सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार इसके लिए सरकार छात्रों से आवेदन मगाए गी। वह वही आवेदन प्राप्त होने के पश्चात लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसे स्कूलों में भेज कर सत्यापन करवाया जाएगा। इसके पश्चात ही छात्रों को फ्री वाला लैपटॉप प्राप्त हो पाएगा।

निविदा प्रक्रिया शुरू

प्रदेश भर के छात्रों को लैपटॉप वितरित करने के लिए भारी संख्या में प्रदेश सरकार को लैपटॉप चाहिए होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार के द्वारा निविदा प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने जा रही है। इस निविदा के आधार पर सरकार कंपनियों से करार करते हुए एक तय दर पर लैपटॉप मंगा रही है। निविदा प्रक्रिया को पास करने की तैयारी विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि बहुत जल्द छात्रों को लैपटॉप प्राप्त हो जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन (UP Laptop Yojana Eligibility)

फ्री लैपटॉप (Fee Laptop) प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा कुछ मापदंड निर्धारित किए गए हैं जिसमें पात्र छात्र को ही सरकार द्वारा फ्री में लैपटॉप दिया जाएगा। इसके लिए छात्र को यूपी का मूल निवासी होना अनिवार्य है इसके साथ ही 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तरण किया हो। छात्रों से आवेदन प्राप्त होने के पश्चात एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी इसके पश्चात ही छात्रों को लैपटॉप वितरित किया जाएगा। यूपी फ्री लैपटॉप योजना (UP Free Laptop Yojana) के बारे में लेटेस्ट जानकारी के लिए लाभार्थी सरकार के आधिकारिक वेबसाइट (UP Free Laptop Yojana Official Website) upcmo.up.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Next Story