उत्तरप्रदेश

UP: दहेज के लिए लड़के ने की शादी कैंसिल, लड़की ने कहा अब शादी नहीं मिलेगी सजा

UP: दहेज के लिए लड़के ने की शादी कैंसिल, लड़की ने कहा अब शादी नहीं मिलेगी सजा
x
कानपुर (Kanpur) । कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र के कंगागंज कॉलोनी में दो दिन पहले मोहल्ले में शादी का कार्यक्रम होने से सभी खुश थे। शाम के समय अचानक आये एक मैसेज से सभी के होश उड़ गये। जिसमें कहा गया कि वह शादी कैंसिल हो गई है। अब वे बारात लेकर नहीं आ रहे हैं। पूरा मामला दहेज से जुड़ा हुआ है। लडकी वाले इस शादी में 30 लाख रूपये खर्च कर रहे थे लेकिन लडके वाले इतने से संतुष्ट नही हुए और शादी कैंसिल कर दी। मामला पुलिस के पास पहुंच गया।

लड़की ने कहा अब शादी नहीं सजा

शादी कैंसिल होने का यह मैसेज लडके ने होने वाली दुल्हन के फोन पर किया। जिसके बाद लड़की भौचक्की सी रह गई। ऐसा लग रहा था जैसे लडकी के शरीर में खून ही नही बचा। किसी तरह लड़की ने अपने आपको समझाया और इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। मामला पुलिस क पास पहुुंच गया। वहीं लडकी का अब कहना है कि वह इस लडके से शादी नहीं करेगी लेकिन इन दहेज लोभियों को सजा जरूर दिलवाएगी।

ब्यूटी पार्लर में थी लड़की

जानकारी के अनुसार कंगागंज कॉलोनी निवासी पुष्पलता की शादी महाराजपुर थाना क्षेत्र के गांव करौली निवासी क्रांति सिंह के साथ होनी थी। लड़की सजने सवरने के लिए ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। वहीं क्रांति सिंह का फोन पर मैसेज आया कि अब शादी कैंसिल हो गई है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story