
- Home
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- महिला का अनोखा विरोध...
महिला का अनोखा विरोध प्रदर्शन, भू समाधि लेने घुसी गड्ढे में, तहसीलदार ने रोका

आगरा
आगरा। प्रशासन की उपेक्षा पूर्ण रवैए से परेशान होकर मलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला भू समाधि लेने गड्ढे के अंदर घुस गई। उसका प्रण था की वाह गड्ढे में अपने आप को बंद कर प्राण त्याग देगी। लेकिन जैसे ही इस घटना की जानकारी तहसीलदार तक पहुंची वह फौरन मौके पर पहुंचे और महिला को समझाइस देते हुए कहा कि तुम्हारी सभी मांगे पूरी की जाएंगी। इसके पश्चात महिला गड्ढे से बाहर निकली। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे।
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार मलपुरा के धनौली सिरौली सड़क के किनारे पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में नाले के निर्माण के लिए ग्रामीण कई बार मांग कर चुके हैं। इसके पश्चात भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। हाल के दिनों में गांव के लोगों ने विरोध स्वरूप सार्वजनिक मुंडन करवाया था।
नेता ने उठाया कदम
बताया जाता है कि ग्रामीणो के विरोध प्रदर्शन के बाद कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया गया था। समय बीतने के बाद भी अब तक कोई कार्य शुरू नहीं किया गया जिस पर परेशान होकर किसान नेता सावित्री चाहर धरना स्थल पर ही बड़ा गड्ढा खोदवाया और उसमें समाधि लेने के लिए घुस गई।
मौके पर पहुंचा प्रशासन
बताया जाता है कि इस मामले की जानकारी होते ही तहसीलदार रजनीश कुमार और सीओ महेश कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मान मानौवत का दौर शुरू हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों ने एक बार फिर ग्रामीणों को नाला निर्माण कार्य जल्दी ही शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद नेता सावित्री चाहर मान गए और गड्ढे से बाहर निकल आई।
