
- Home
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- शादी के लिए देखी थी 20...
शादी के लिए देखी थी 20 साल की लड़की, 7 फेरे से पहले लड़की का घूंघट उठाकर देखा तो दंग रह गया दूल्हा

उत्तर प्रदेश। प्रदेश के इटावा क्षेत्र से शादी को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं। एक दूल्हे ने दुल्हन पक्ष पर आरोप लगाया कि शादी तय होते समय उसे 20 साल की दुल्हन दिखाई गई थी। लेकिन शादी स्थल पर दो बच्चों की मां को शादी के लिए लाया गया।
यह मामला इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव का हैं। जहां के रहने वाले एक युवक ने थाने पहुंचकर लड़की पक्ष पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया। दूल्हे ने बताया कि गत दिनों काशका नाला गांव के कुछ लोग उसके पास पहुंचे। उसने शादी की उनसे बात की। शादी के लिए 20 साल की लड़की को दिखाया गया। जहां उसने व लड़की ने एक-दूसरे को पसंद किया। शादी की बात पक्की हो गई। 19 अगस्त को शादी एक मंदिर में होनी थी। शादी में खर्च के नाम पर लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे से 35 हजार रूपए भी लिए।
शादी माता मंदिर विजयपुरा में होनी थी। शादी के लिए लड़का व लड़की मंदिर में पहुंच गए। मंदिर में शादी की रस्में शुरू हुई। लेकिन रस्में शुरू होने से पहले जो कुछ हुआ उसे देख दूल्हा सन्न रह गया। दूल्हे ने बताया कि शादी तय होते समय उसे 20 साल की लड़की दिखाई गई थी। लेकिन शादी के दिन मंदिर में 50 साल की महिला पहुंची। जिसे देखकर युवक भौचक्का रह गया। उसे समझते देर नहीं लगी कि शादी के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी हुआ है। उसने इस शादी को करने से इंकार कर दिया।
दूल्हे ने जब लड़की पक्ष से 35 हजार रूपए वापस दिए जाने की मांग की तो वह गालीगजौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जिस पर युवक थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत की। पुलिस आवेदन लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
