उत्तरप्रदेश

Prayagraj Tourist Places: प्रयागराज में घूमने के लिए लिए सात सबसे बेहतरीन जगहें

Prayagraj Tourist Places: प्रयागराज में घूमने के लिए लिए सात सबसे बेहतरीन जगहें
x
Prayagraj Tourist Places: प्रयागराज में ऐसा कोई कोना नहीं है जो की घूमने लायक न हो लेकिन हम आपको ऐसे पर्यटन स्थल (Tourist Places) की जानकारी देंगे जो की सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं।

Tourist Places to Visit in Prayagraj: इलाहाबाद उत्तरप्रदेश के सबसे बड़े जनपदों में से एक है, इसका पौराणिक नाम प्रयागराज था, मध्यकाल में यह शहर आक्रमणकारियों द्वारा हमले के उपरांत मुगलो के कब्जे में आने के बाद से इसका नाम इलाहाबाद कर दिया था जिसका मतलब होता है 'अल्लाह का शहर'. उसके बाद अंग्रेजों के शासनकाल में इस शहर का नाम अलाहाबाद पुकारा जाने लगा. बाद में 2018 में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) द्वारा इसका नाम बदलकर पुनः पौराणिक नाम 'प्रयागराज' कर दिया गया।

प्रयागराज शहर भारत में रह रहे लगभग सभी धर्म के लोगों के लिए विशेष महत्त्व का शहर है. विशेषकर हिंदुओं के लिए यह नगर धार्मिक व सांस्कृतिक लिहाज से पवित्र स्थल है। प्रयागराज को तीर्थराज भी कहा जाता है जिस प्रकार सभी ब्रम्हांड से जगत उत्पन्न होता है उसी प्रकार प्रयाग से सभी प्रकार के तीर्थ उत्पन्न होते हैं.

प्रयागराज में ऐसा कोई कोना नहीं है जो की घूमने लायक न हो लेकिन हम आपको ऐसे पर्यटन स्थल (Tourist Places) की जानकारी देंगे जो की विश्वप्रसिद्ध हैं और वहां दूर-दूर से लोग घुमाई का आनंद लेने आते हैं।

Best Tourist Places In Prayagraj |Tourist Places In Allahabad | Prayagraj Holy Places

त्रिवेणी संगम


Triveni Sangam: त्रिवेणी संगम का यह स्थान हिन्दू धर्म की 3 पवित्र नदियां गंगा , यमुना और सरस्वती का मिलन स्थल है जिस जगह पर ये नदियां आपस में मिलती है उसे त्रिवेणी संगम कहते है. प्रत्येक 12 वर्ष में यहाँ कुम्भ व प्रत्येक 6 वर्ष में कुम्भ का आयोजन होता है। ऐसी मान्यता है की यहाँ पर स्नान करने से व्यक्ति अपने पापों का प्रायश्चित कर लेता है और उसे पापों से मुक्ति मिल जाती है।

यमुना में नाव की सवारी

Boat Riding Prayagraj: पर्यटन के लिए आएं हो और आपको वोटिंग का लुत्फ़ उठाने का मौका मिले तो घूमने का आनंद कई गुना बढ़ जाता है. प्रयागराज में आप त्रिवेणी संगम में भी बोटिंग कर सकते हैं लेकिन नैनी ब्रिज के पास यमुना नदी में मनमोहक वातावरण में बोटिंग का आनंद ही अलग है। शाम के समय आप यहाँ की खूबसूरती में खो जायेंगे।

नैनी ब्रिज


Naini Bridge: यमुना नदी में बोटिंग के बाद आप नैनी ब्रिज में सेल्फी के लिए जा सकते हैं. इस ब्रिज को प्रयागराज का सेल्फी पॉइंट नाम से भी जाना जाता है, यहाँ पर सुबह-शाम यमुना के मनोरम दृश्य के साथ सेल्फी लेते युवा दिख जाते हैं।

खुसरो बाग


Khusro Bagh in Prayagraj: खुसरो बाग़ प्रयागराज के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है, खुसरो बाग में मुग़ल वास्तुकला की छाप दिखाई देती है। यहाँ पर बलुआ पत्थर से बनाये गए तीन मकबरें है जो की अकबर के पुत्र जहांगीर से सम्बंधित हैं। इस बाग़ में अमरुद व गुलाब के सुन्दर बगीचे भी हैं।

प्रयागराज किला


Prayagraj Fort: त्रिवेणी संगम के पास ही प्रयागराज का किला भी मौजूद है जिसे 1583 में अकबर ने बनवाया था. अकबर प्रयागराज से की दीप्ति से बहुत अधिक प्रभावित था जिस कारण उसने यहाँ किले का निर्माण करवाया था। यह किला हिन्दुओं के पवित्र अक्षयवट का को कवर करने के लिए भी बनाया गया था।

जवाहर तारामंडल


Javahar Taramandal: 1979 में जवाहर तारामंडल को बनाया गया था। यह विज्ञान और इतिहास का अनूठा संगम है. प्रतिवर्ष यहाँ ग्रहों व सौरमंडल व अंतरिक्ष से सम्बंधित कई शो आयोजित होते हैं।

ऑल सेंट कैथेड्रल चर्च


All Saints Cathedral Church: प्रयागराज के एमजी मार्ग पर स्थित शानदार कैथेड्रल चर्च स्थित है। यह प्रदेश के सबसे खूबसूरत चर्च में से एक है जो की यहाँ आने वाले पर्यटकों व तीर्थयात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story