
- Home
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- अखिलेश यादव की रैली...
अखिलेश यादव की रैली में जेबकतरों की बल्ले-बल्ले, कार्यकर्ता पहुंचे थाने

झांसी (Jhansi) सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव (SP supremo Akhilesh Yadav) का विजय रथ झांसी के इलाइट चौराहे पर पहंचा। जहां सपा के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच में कुछ जेवकतरे भी अपने काम में लगे हुए थे। जिस जोश के साथ सपा के कार्यकर्ता अपने नेता का स्वागत में मग्न थे उसी जोश का फायदा उठाकर चोर कार्यकर्ताओं की जेब खाली करने में जुटे हुए थे।
30 से ज्यादा मोबाइल गायब
जानकारी के अनुसार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के विजय रथ यात्रा के स्वागत करने कार्यकर्ता एकत्र थे। लेकिन इस भीड़ में कार्यकर्ता बनकर चोरों ने 30 से ज्यादा लोगों के मोबाइल फोन पार कर दिये। कार्यकर्ताओं ने अपनी जेब टओली तो पता चला कि उनका मोबाइल फोन गायब है। जिसके यह बात सभा में फेल गई और लोगों ने फोन गुम होने को लेकर हंगामा करने लगे।
वहीं बताया जाता है कि चोरों ने मोबाइल फोन के साथ ही कई लोगों के पैसे तथा जेब में रखे कई सामान भी पार कर दिये। वहीं एक कार्यकर्ता का कहना है कि उसकी जेब में रखी खैनी भी किसी ने पार कर दी। चोरी की जानकारी होने के बाद ज्यादातर लोग आपनी जेबें टटोलते दिखे।
जिनकी जेब कट गई वह मायूश दिखे तो वहीं जिनकी जेब कटने से बच गई वह अपने को विजेता की भांति समझ रहे थे।
थाने में पहुंचकर लिखवाई रिपोर्ट
जेब कटने की जानकारी के बाद कार्यकता अपने साथी नेताओं को खोजने लगे। बाद में साभी थाने पहुंचक शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस का कहना है कि सिर्फ 13 लोगों ने सभा स्थल से मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि इसमें हिमांशु गौतम, जीशान अख्तर, राजू प्रजापति, मुन्ना यादव, बंटी यादव, चमन यादव, राजेश यादव, महेश निषाद, राम प्रसाद निषाद शामिल हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि अन्य जो भी लोग अयेंगे उनकी रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
