उत्तरप्रदेश

अवैध संबंध के शक पर पति बना बहसी, तांबे के तार से पत्नी का सिल दिया प्राइवेट पार्ट

Manoj Shukla
22 March 2021 10:50 PM GMT
अवैध संबंध के शक पर पति बना बहसी, तांबे के तार से पत्नी का सिल दिया प्राइवेट पार्ट
x
अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी के प्राईवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया हैं और मौके से फरार हो गया। पीड़िता पत्नी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हैं। 

अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी के प्राईवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया हैं और मौके से फरार हो गया। पीड़िता पत्नी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हैं।

उत्तर प्रदेश। प्रदेश के रामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा हैं। जहां एक आरोपी पति ने पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में पत्नी के प्राईवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया। यह घटना रामपुर जिले के मिलक कोतवाली क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बीते रविवार को विनावती नाम की 22 वर्षीय महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति अवैध संबंध के शक में उसके साथ ज्यादाती की हैं।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी पति राकेश को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस की माने तो दोनों की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। राकेश दिहाड़ी मजदूरी करके जीवन यापन करता हैं। जबकि उसकी पत्नी विनावती गृहणी है। बीते शनिवार को राकेश ने अपनी पत्नी से पूछा कि उसका किसी के साथ अवैध संबंध है। क्या वह उसे धोखा दे रही हैं। पुलिस की माने तो पत्नी के मना करने के बाद भी पति तैश में आ गया।

वह पत्नी को चारपाई में बांधकर उसके साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि तांबे के तार के उसके प्राईवेट पार्ट को सिल दिया। इस दौरान पत्नी शोर-शराबा न करें तो उसने पत्नी के मुंह में कपड़े ठूस दिए। घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। किसी तरह महिला मुंह से कपड़े निकालकर अपने बचाव में आवाज लगाई। आसपास के मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उसकी रस्सी को खोला।

जिसके बाद महिला ने पुलिस को फोन से सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटना की जांच पड़ताल करके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और फिर इलाज के लिए पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों ने बताया महिला के प्राईवेट पार्ट में दो टांके लगे हुए हैं। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट एवं पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 498ए, 323, 506, 326 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Next Story