
- Home
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- चमत्कार: डॉक्टरों ने...
चमत्कार: डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, 19 घंटे बाद चलने लगी युवक की सांसे

file photo
उत्तर प्रदेश। प्रदेश के प्रयागराज में एक युवक का डॉक्टरों ने तीन दिन तक इलाज किया। सोमवार की दोपहर 3 बजे युवक को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह युवक का शव लेकर परिजन घर पहुंचे। शव देखते ही परिजन विलाप करने लगे, तभी युवक का शरीर हरकत करने लगा। आनन-फानन में परिजन उसे एक अस्पताल में ले गए। जहां उसकी सांसे थम गई। यह पूरी घटना दिनभर लोगों के बीच चर्चा का विषय रही।
दरअसल यह मामला मानधाता गांव के डिहवा गांव का हैं। जहां कमलेश मौर्य 17 वर्ष की तबियत सोमवार को खराब हो गई। जिसके बाद परिजन उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसका 3 दिनों तक इलाज किया। सोमवार की दोपहर लगभग 3 बजे डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इलाज के पैसे चुकाने के चक्कर में परिजन शव को एक रात अस्पताल में ही रखे रहे। मंगलवार की सुबह तकरीबन 10 बजे परिजन शव लेकर घर पहुंचे। युवक का शव देखकर परिजन रोते-बिलखते रहे।
इसी दौरान युवक का शरीर हरकत करने लगा। कमलेश के शरीर में हरकत देख सभी दंग रह गए। जल्द ही कमलेश को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां के डॉक्टर ने नब्ज टटोलते हुए युवक को ऑक्सीजन वाले अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिस पर परिजन तुरंत कमलेश को एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां ऑक्सीजन की व्यवस्था थी। उसे ऑक्सीजन लगाया गया। जहां चार घंटे सांसे चलने के बाद एक बार फिर युवक की सांसे थम गई। जिससे निराश परिजन शव लेकर घर चले गए। मृत कमलेश के शरीर में सांसे चलने से परिजनों को यह उम्मीद जगी कि प्रकृति ने उसे लौटा दिया हैं। लेकिन 4 घंटों बाद उनकी यह उम्मीद फिर निराशा में बदल गई।
